jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने भेजा शुभकामना पत्र, केदारनाथ-बदरीनाथ में हुई विशेष पूजा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने भेजा शुभकामना पत्र, केदारनाथ-बदरीनाथ में हुई विशेष पूजा
उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने भेजा शुभकामना पत्र, केदारनाथ-बदरीनाथ में हुई विशेष पूजा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 17, 2026 8:00 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके 51वें जन्मदिन (16 सितंबर) पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी समेत केंद्रीय नेताओं समेत देशभर के नैताओं ने सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकानाएं दी हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार प्रात: को श्री बदरीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाभिषेक तथा श्री केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। उन्हाेंने धामी के अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि इनके माध्यम से वह राज्य को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएं और उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री की आत्मीय शुभेच्छाओं, उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव और बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया है। इधर, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, दायित्वधारियों समेत अन्य गणमान्य जनों ने भी मुख्यमंत्री से अलग-अलग मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

महत्वपूर्ण भूमिका

प्रधानमंत्री दी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राष्ट्र और समाज के हित में मुख्यमंत्री धामी द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य उनके जीवन को यश और गौरव से परिपूर्ण करें। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखंड के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।

साथ ही कहा कि देश शक्ति की सप्तधारा के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। ऐसे में प्रदेश के सामर्थ्य, संसाधनों और जनशक्ति को नए आयाम देने का प्रयास अहम है। इस दिशा में मुख्यमंत्री धामी के सक्रिय योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री की आत्मीय शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और विशेष स्नेह हमें सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड का जन-जन पूरे समर्पण के साथ प्रदेश की प्रगति में योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि ”विकसित भारत’ के विराट संकल्प की सिद्धि में ”विकसित उत्तराखंड’ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, इसी संकल्प के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी योगदान देगा।

इधर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदीप बत्रा, वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल समेत अन्य विधायकों, दायित्वधारियों ने भी मुख्यमंत्री धामी से उनके आवास पर मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में आप देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के साथ जन-जन तक विकास कार्यों को पहुँचा रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देवभूमि उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान और समृद्ध विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास को नई गति देने तथा प्रदेशवासियों के जीवन में बेहतर अवसर और सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए, वे पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। उत्तराखंड को प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे ले जाने के उनके संकल्प को निरंतर सफलता मिले, यही कामना है। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।

नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क एंव परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि आपको यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो।

बदरीनाथ-केदारनाथ में पूजा

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी । शाम को विभिन्न स्थानों पर आशीर्वाद दीप भी प्रज्ज्वलित किए गए।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि भाजपा संगठन तथा विभिन्न संस्थाओं द्वारा संपूर्ण प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस मनाया जा रहा है। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

उन्होंने बताया कि गुरुवार, 17 सितंबर को देश के विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया जाएगा तथा आगामी एक माह तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाया जायेगा।साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा विकसित भारत के संकल्प के साथ आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बीकेटीसी की ओर से श्री बदरीनाथ धाम में धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी वाणी विलास डिमरी तथा वेदपाठी आचार्य अमित बंदोलिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम से महाभिषेक पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया।

वहीं, श्री केदारनाथ धाम में पुजारी टी.गंगाधर लिंग तथा धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री के नाम से रुद्राभिषेक पूजा संपन्न करायी। धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम धामी के जन्मदिन पर मुख्यसेवक सदन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशभर से बधाई देने पहुंचे लोग
    Next Article सीएम धामी ने दिव्यांग बच्चों के बीच काटा जन्मदिन का केक, भावुक होकर बोले- ‘यह मेरे लिए सबसे खास उपहार’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में जल्द तैयार होगा हिमाचल निकेतन, CM सुक्खू ने निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर भवन के निर्माण…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला के बैंटनी कैसल में हिमाचल का पहला डिजिटल संग्रहालय तैयार, 10 जुलाई को होगा शुभारंभ

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मालरोड स्थित ऐतिहासिक बैंटनी कैसल अब पर्यटन का नया आकर्षण बनेगा। यहां हिमाचल प्रदेश…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गणेश चतुर्थी पर नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

    नोएडा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आईएमएस नोएडा के कल्चरल क्लब के छात्रों ने कॉलेज परिसर में नुक्कड़ नाटक…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बिना PUC और इंश्योरेंस वाले वाहनों को पेट्रोल नहीं मिलेगा! गाजियाबाद में लागू हो सकता है नया सिस्टम

    गाजियाबाद। वाहन चालक जिस तरह से एक्सप्रेस-वे पर सफर करते हुए टोल टैक्स पर बैरिकेड सिस्टम का सामना करते हैं, इसी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम धामी के 51वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने भेजा शुभकामना पत्र, केदारनाथ-बदरीनाथ में हुई विशेष पूजा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password