jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले: 7500 पदों पर भर्ती को मंजूरी, आशा वर्करों और कर्मचारियों को राहत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले: 7500 पदों पर भर्ती को मंजूरी, आशा वर्करों और कर्मचारियों को राहत
राज्यहिमाचल प्रदेश

सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले: 7500 पदों पर भर्ती को मंजूरी, आशा वर्करों और कर्मचारियों को राहत

News Desk
Last updated: July 21, 2026 7:35 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की 6 घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 7500 पद भरने को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाने, मेडिकल शिक्षा को प्रोत्साहन देने, विभिन्न विभागों में सैकड़ों पद भरने और नई विकास योजनाओं को मंजूरी दी।

Contents
About The AuthorNews Desk

कैबिनेट बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई थी जो शाम 5 बजे के बाद तक जारी रही। बैठक के बाद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व आयुष मंत्री याविन्द्र गोमा ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी।

पीजी छात्रों का स्टाइपेंड बढ़ाया

पीजी छात्रों का मासिक स्टाइपेंड भी बढ़ा दिया गया है। अब प्रथम वर्ष के छात्रों को ₹50,000, द्वितीय वर्ष को ₹60,000 और तृतीय वर्ष के छात्रों को ₹65,000 प्रतिमाह मिलेंगे।

टांडा और आईजीएमसी में नए पाठ्यक्रम

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी (रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजिस्ट) तथा बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी के नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। दोनों में 30-30 सीटें होंगी।

पीजी/सुपर स्पेशियलिटी नीति में संशोधन करते हुए एआईएमएसएस चमियाना और अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रेडियो डायग्नोसिस विभाग में सेवा देने वाले डॉक्टरों को छह वर्षों तक फील्ड पोस्टिंग से छूट देने का निर्णय लिया गया।

आशा वर्करों और नंबरदारों को राहत

स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्करों का मासिक मानदेय ₹5,800 से बढ़ाकर ₹6,800 किया गया है। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। नंबरदारों का मासिक मानदेय ₹4,500 से बढ़ाकर ₹5,000 कर दिया गया है।

शिक्षक सम्मान राशि बढ़ाई

शिक्षक सम्मान नीति के तहत राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की नकद पुरस्कार राशि ₹60 हजार से बढ़ाकर ₹1.50 लाख तथा राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की राशि ₹40 हजार से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है। साथ ही पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा।

आयुर्वेद संस्थान और अस्पतालों को मजबूती

हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के धनेटा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने को मंजूरी दी गई है, जिसके लिए 75 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। कांगड़ा के रैत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र को उपमंडलीय स्तर के आयुष मेडिकल ऑफिस में अपग्रेड किया जाएगा। शिमला जिले के कोटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 10 बिस्तरों वाले अस्पताल में उन्नत किया जाएगा।

पंचायत और ग्रामीण विकास में भर्ती

31 अगस्त 2022 से 31 मार्च 2026 के बीच 12 वर्ष या उससे अधिक सेवा पूरी कर चुके अंशकालिक पंचायत चौकीदारों को अब मासिक मानदेय के बजाय दैनिक वेतनभोगी बनाया जाएगा। ग्राम पंचायतों में 400 मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 280 जॉब ट्रेनी तकनीकी सहायकों को जिला परिषदों के माध्यम से नियुक्त किया जाएगा।

शिक्षा विभाग में बड़ी भर्ती

राज्य के 1,975 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में एक-एक चौकीदार और एक-एक मल्टी टास्क वर्कर सहित कुल 3,950 कर्मियों की नियुक्ति होगी। शिक्षा विभाग में 200 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरी) के पद भरे जाएंगे।

मिड-डे मील में दो दिन मिलेगा अंडा

सरकारी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिड-डे मील योजना के तहत सप्ताह में दो दिन उबला अंडा या मौसमी फल उपलब्ध कराया जाएगा।

पुलिस और प्रशासन में नए पद

नवगठित पुलिस जिला नूरपुर के लिए 102 नए पद सृजित किए गए हैं। पुलिस विभाग में 800 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की विशेष छूट दी गई है। हमीरपुर के गलोड़ पुलिस चौकी में एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल के अतिरिक्त पद सृजित किए जाएंगे।

खेल और युवा क्षेत्र

हमीरपुर के नादौन स्थित राज्य स्तरीय खेल उत्कृष्टता केंद्र के लिए ₹12.89 करोड़ के उपकरण खरीदे जाएंगे तथा इसके सुचारु संचालन के लिए 48 नए पद सृजित किए गए हैं। जुब्बल स्थित ठाकुर रामलाल राजकीय कन्या खेल विद्यालय में चार कोच और एक वार्डन की नियुक्ति होगी।

मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान में दो स्की प्रशिक्षक और दो पर्वतारोहण प्रशिक्षकों के पद भरे जाएंगे।

मत्स्य क्षेत्र के लिए नई योजनाएं

राज्य सरकार ने मछुआरों को 70 प्रतिशत सब्सिडी पर नावें उपलब्ध कराने, 90 प्रतिशत सब्सिडी पर मत्स्य जाल देने तथा कोल्ड स्टोरेज, फ्रीज ड्राई यूनिट और रेफ्रिजरेटेड वैन के लिए 70 प्रतिशत सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत बंद मछली पकड़ने के मौसम में पात्र मछुआरा परिवारों को ₹3,500 की सहायता मिलेगी। नादौन में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क भी स्थापित किया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण फैसले

  • लोक निर्माण विभाग के फील्ड जूनियर इंजीनियरों को वामिस प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए ₹1,000 मासिक भत्ता मिलेगा।
  • बिलासपुर में पीडब्ल्यूडी डिवीजन नंबर-2 को जगतखाना स्थानांतरित किया जाएगा।
  • राज्य में रोड सेफ्टी ऑडिट नीति लागू होगी।
  • विकासनगर (शिमला) में पीपीपी मॉडल पर बहुउद्देश्यीय व्यावसायिक परिसर बनाया जाएगा।
  • विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में क्रिटिकल केयर ब्लॉकों के लिए आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे।
  • पंचायती राज, मत्स्य, खेल, योजना, अर्थ एवं सांख्यिकी, जनजातीय विकास, अग्निशमन और अन्य विभागों में विभिन्न श्रेणियों के अनेक पद भरे जाएंगे।
  • स्थायी लोक अदालतों के लिए शिमला, मंडी, धर्मशाला और ऊना में अध्यक्ष, सदस्य और अन्य पद सृजित किए जाएंगे।
  • राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के ई-टैक्सी घटक में अधिकतम आयु सीमा 45 से बढ़ाकर 50 वर्ष कर दी गई।
  • युद्ध जागीर अनुदान ₹7,000 से बढ़ाकर ₹10,000 किया गया।
  • पुलिस थानों में लापता बच्चों के मामलों की निगरानी के लिए लीगल वॉलंटियर्स नियुक्त किए जाएंगे।
  • फोजल जलविद्युत परियोजना की क्षमता 9 मेगावाट से बढ़ाकर 16 मेगावाट की जाएगी।
  • जल शक्ति विभाग में ऊर्जा दक्षता के लिए ईएससीओ मॉडल अपनाया जाएगा।
  • जठिया देवी माउंटेन सिटी के विकास को भी मंजूरी दी गई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: आयुर्वेद एम्स को मंजूरी, 6 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती
    Next Article हिमाचल में हिम देसी घी हुआ महंगा, मिल्कफेड ने बढ़ाए 50 रुपये प्रति किलो दाम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    हरियाणा

    Haryanvi Dance : 23 की उम्र में मुस्कान बेबी ने ढ़हाया हुस्न का कहर

    मनोरंजन की दुनिया में हरियाणवी डांस का तड़का लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। लोग हरियाणवी डांस को देखकर अपने…

    2 Min Read
    उत्तराखंड
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड ने खोली 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां, साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    देवभूमि उत्तराखंड ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय लेते हुए पर्वतारोहण गतिविधियों को अभूतपूर्व विस्तार…

    5 Min Read
    फांसी घर
    दिल्ली

    ‘फांसी घर’ का सच: दिल्ली विधानसभा में इतिहास या भ्रम? | जानिए पूरा विवाद

    'फांसी घर' का सच: दिल्ली विधानसभा में इतिहास या भ्रम? | जानिए पूरा विवाद दिल्ली | 6 अगस्त 2025दिल्ली विधानसभा…

    4 Min Read
    कृषि मंत्री गणेश जोशी
    उत्तराखंडराज्य

    कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर में बहुउद्देशीय शिविर में लाभार्थियों की सुनी समस्याएं

    रुद्रपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं जनपद ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को रुद्रपुर स्थित राजकीय इंटर…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले: 7500 पदों पर भर्ती को मंजूरी, आशा वर्करों और कर्मचारियों को राहत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password