jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्यमंत्री ने 51 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री ने 51 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री ने 51 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

News Desk
Last updated: July 21, 2026 7:23 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जिलों में हेलीपैड, सड़क, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण तथा न्यायिक एवं कारागार अवसंरचना से जुड़ी विकास योजनाओं के लिए कुल 51 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क और हवाई संपर्क, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा, आपदा राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलेगी और पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी बनेंगी।
स्वीकृत योजनाओं में बागेश्वर के बेड़ा-मझेड़ा (करीमपुर) हेलीपैड निर्माण के लिए 8.91 करोड़ रुपये, उत्तरकाशी के सुनकुण्डी (जखोल) में हेलीपैड निर्माण के लिए 1.08 करोड़ रुपये, नैनीताल के डौन परेवा में हेलीपैड एवं पहुंच मार्ग निर्माण के प्रथम चरण के लिए 8.30 लाख रुपये तथा देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट में विद्युतीकरण और सिविल कार्यों के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
सड़क परियोजनाओं के तहत चम्पावत में तामली-कारी मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 2.64 करोड़ रुपये, अल्मोड़ा के लोधिया-चौगू मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए 3.84 करोड़ रुपये तथा मसूरी क्षेत्र में सालावाला पुल से विजय कॉलोनी पुल तक मार्ग को दो लेन से 10.50 मीटर चौड़ा करने के लिए 16.87 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल में एसडीआरएफ पोस्ट नैनीडांडा के निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 1.62 करोड़ रुपये, टिहरी जिला कारागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल निर्माण के लिए प्रथम किश्त 85.72 लाख रुपये तथा पुलिस मुख्यालय के मशीन उपकरण, संयंत्र एवं साज-सज्जा के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश की आधारभूत सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अग्निवीरों के रोजगार के लिए सरकार की बड़ी पहल, जल्द बनेगा रोजगार सेल
    Next Article हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: आयुर्वेद एम्स को मंजूरी, 6 हजार सरकारी पदों पर होगी भर्ती
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    नोएडा में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह | 3000 फीट लंबा तिरंगा, सांसद डॉ. महेश शर्मा हुए शामिल

    15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. महेश शर्मा, माननीय सांसद एवं भारत सरकार के…

    2 Min Read
    बरेली सिटी मजिस्ट्रेट
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UGC और शंकराचार्य को लेकर इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री पर यूपी सरकार का एक्शन, किया सस्पेंड, जांच कमेटी गठित

    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से बड़ी खबर है. बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, जिन्होंने नाराजगी जताते हुए गणतंत्र दिवस…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    निवेश का नया अध्याय लिख रहा उत्तर प्रदेश, और तेज हुई औद्योगिक रफ्तार

    योगी सरकार के संकल्प का लाभ उठाकर अशोक लीलैंड ने दो वर्षों से भी कम समय में निवेश को धरातल…

    4 Min Read
    गुजरात

    चमत्कार! एयर इंडिया प्लेन क्रैश में भगवद गीता सही-सलामत मिली | देखिए वीडियो

    0 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुख्यमंत्री ने 51 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password