jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 26 साल से फरार उम्रकैदी देहरादून से गिरफ्तार, 1995 के कारोबारी अपहरण केस में था सजायाफ्ता
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 26 साल से फरार उम्रकैदी देहरादून से गिरफ्तार, 1995 के कारोबारी अपहरण केस में था सजायाफ्ता
दिल्लीराज्य

26 साल से फरार उम्रकैदी देहरादून से गिरफ्तार, 1995 के कारोबारी अपहरण केस में था सजायाफ्ता

News Desk
Last updated: August 18, 2026 9:21 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। सन 1995 में एम्स के पास ऋषि सेठी नाम के कारोबारी को गन प्वाइंट पर अपहरण करने के मामले में उम्रकैद की सजा पाए भगोड़े सजायाफ्ता अमित यादव को क्राइम ब्रांच ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने कारोबारी के स्वजन से एक करोड़ फिरौती मांगी थी।

Contents
About The AuthorNews Desk

फिरौती की 10 लाख रकम लेते हुए दिल्ली पुलिस ने अमित यादव को मेरठ के एक होटल से दबोच लिया था। सन 2000 में दिल्ली हाई कोर्ट से इसे एक महीने की अंतरिम जमानत मिली थी, उसके बाद 26 साल से वह फरार था। फिंगरप्रिंट ब्यूरो और क्राइम रिकॉर्ड ऑफिस की मदद से 31 साल पुराने बायोमेट्रिक डाटा से पहचान कर लंबे समय बाद सजायाफ्ता को दबोचने में कामयाबी मिली।

क्या है पूरा मामला?

विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच एचएस धालीवाल के मुताबिक अमित यादव, बागपत का रहने वाला है। डीसीपी संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में एसीपी संजय नागपाल व इंस्पेक्टर रोबिन त्यागी की टीम ने कई माह तक जांच के बाद कामयाबी मिली। 12 सितंबर 1995 को एम्स के डायरेक्टर के आवास के पास कार में बैठे कारोबारी ऋषि सेठी को चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।

अपहरण करने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हीं की कार में अपहरण कर लिया गया। अगले दिन बदमाशों ने पीड़ित के परिवार से एक करोड़ फिरौती मांगी थी। डील के मुताबिक, बदमाशों के कहने पर 10 लाख रुपये मेरठ के होटल मयूर (कमरा नंबर 221) में मंगवाया गया।

16 सितंबर को जैसे ही अमित यादव फिरौती की रकम लेने पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया था। अमित की निशानदेही पर पुलिस ने गाजियाबाद के राज नगर स्थित उसके किराए के मकान पर छापा मार वहां से कारोबारी को मुक्त करा लिया था। उन्हें स्टोर रूम के भीतर जंजीरों से बांधकर रखा गया था।

मौके से ताले, चाबियां, पट्टियां और अन्य अहम सुबूत बरामद किए थे। पटियाला हाउस कोर्ट ने 25 अगस्त 1999 को अमित को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और 2.50 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। दिसंबर 2000 में दिल्ली हाईकोर्ट ने उसकी अपील खारिज करते हुए सजा बरकरार रखी।

26 साल से फरार चल रहे अमित यादव को पकड़ना क्राइम ब्रांच के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। इतने सालों में ना तो जेल प्रशासन के पास उसकी कोई फोटो बची थी और ना ही दिल्ली पुलिस के पास। इस केस को सुलझाने में फिंगरप्रिंट ब्यूरो के डायरेक्टर सुभाष चंदर और क्राइम रिकार्ड आफिस के इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश की भूमिका निर्णायक रही।

क्राइम ब्रांच की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 1999 में सजा के वक्त रिकार्ड किए गए अमित यादव के बायोमेट्रिक व फिंगरप्रिंट डाटा को खोज निकाला। इसी फिंगरप्रिंट रिकार्ड से अमित की पहचान पुख्ता हो सकी।

बेच दी थी पैतृक संपत्ति

पूछताछ में अमित यादव ने बताया कि 2000 में फरार होने के बाद उसने गाजियाबाद का मकान छोड़ दिया और दिल्ली पुलिस के रिकार्ड में दर्ज अपने सभी संपर्क खत्म कर दिए। यहां तक कि उसने बागपत स्थित अपने पैतृक गांव सैदपुर की जमीन-जायदाद तक बेच दी।

शुरुआत में वह ऋषिकेश में ठिकाने बदल-बदल कर छिपा रहा। इसके बाद 2001 में वह देहरादून शिफ्ट हो गया, जहां उसने फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपनी पहचान बदली और कंस्ट्रक्शन के धंधे में उतर गया। इतने सालों में वह देहरादून में एक स्थापित बिल्डर बन चुका था और नया जीवन जी रहा था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, आकाश पर गोली चलाने वाला अमन खान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
    Next Article दिल्ली में DCP के सरकारी आवास में चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू के बड़े संकेत: जल्द होगा हिमाचल कैबिनेट विस्तार, IAS-IPS-IFS कैडर में कटौती पर भी बोले

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बताया कि खराब मौसम के कारण प्रियंका गांधी वाड्रा देयोरी स्कूल के…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद को मिलेगी नई पहचान, हरनंदीपुरम टाउनशिप में बनेगा शहर का पहला गोल्फ कोर्ट

    गाजियाबाद। शहर को विश्वस्तरीय शहरी पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। राजनगर एक्सटेंशन के निकट प्रस्तावित…

    2 Min Read
    जम्मू कश्मीर

    गुरेज़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

    गुरेज़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर बांदीपोरा (जम्मू-कश्मीर), 28 अगस्त 2025 —…

    2 Min Read
    मुख्यमंत्री चैंपियनशिप
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री चैंपियनशिप जूडो प्रतियोगिता: खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को मेडल प्रदान किए

    देहरादून। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत युवा केंद्र आमवाला में आयोजित संसदीय क्षेत्र स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में मंगलवार को खेल…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 26 साल से फरार उम्रकैदी देहरादून से गिरफ्तार, 1995 के कारोबारी अपहरण केस में था सजायाफ्ता
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password