jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद की मतदाता सूची में बड़ा लैंगिक अंतर, 1000 पुरुषों पर सिर्फ 791 महिलाएं
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद की मतदाता सूची में बड़ा लैंगिक अंतर, 1000 पुरुषों पर सिर्फ 791 महिलाएं
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद की मतदाता सूची में बड़ा लैंगिक अंतर, 1000 पुरुषों पर सिर्फ 791 महिलाएं

News Desk
Last updated: August 30, 2026 9:03 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। एसआईआर के बाद तैयार मतदाता सूची में पुरुष और महिला मतदाताओं के अनुपात में बड़ा अंतर सामने आया है। गाजियाबाद में एक हजार पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष सिर्फ 791 महिला मतदाता दर्ज हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

जिला प्रशासन का मानना है कि दूसरे जिलों और प्रदेशों से बड़ी संख्या में पुरुषों के गाजियाबाद आकर रहने और उनके नाम मतदाता सूची में जुड़ने से यह अंतर बढ़ा है। अब महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

कम महिला मतदाताओं वाले बूथों पर फोकस

रक्षाबंधन के बाद सोमवार से बीएलओ घर-घर जाकर यह पता करेंगे कि पात्र होने के बावजूद किसी महिला का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से रह तो नहीं गया है। जिन महिलाओं के दस्तावेज पूरे होंगे, उनका फार्म भरवाकर नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।

प्रशासन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ऐसे पोलिंग बूथों की सूची तैयार कर रहा है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम है। इन बूथों पर विशेष अभियान चलाकर महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

जिले में 22.87 लाख मतदाता

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह के अनुसार, एसआइआर के बाद जिले में कुल 22,87,408 मतदाता हैं। इनमें 12,77,135 पुरुष, 10,10,143 महिलाएं और 130 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

एसआइआर के दौरान बीएलओ ने घर-घर जाकर सत्यापन किया था। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े गए और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए। प्रशासन के अनुसार, कुछ महिलाओं के दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण उस समय उनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके थे। अब दस्तावेज पूरे होने पर उन्हें नाम जुड़वाने का अवसर दिया जाएगा।

साहिबाबाद में सबसे कम अनुपात

विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़ों में साहिबाबाद में लिंगानुपात सबसे कम है। यहां एक हजार पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष 690 महिला मतदाता हैं। वहीं लोनी में यह अनुपात 821, मुरादनगर में 864, गाजियाबाद शहर में 843 और मोदीनगर में 852 है।

विधानसभा क्षेत्रपुरुष मतदातामहिला मतदाताट्रांसजेंडरकुल मतदातालिंगानुपात
लोनी2,49,4892,04,810344,54,333821
मुरादनगर2,11,4641,82,640203,94,124864
साहिबाबाद4,36,2033,00,961387,37,202690
गाजियाबाद शहर2,13,4091,79,844173,93,270843
मोदीनगर1,66,5701,41,888213,08,479852
कुल12,77,13510,10,14313022,87,408791

दस्तावेज पूरे हैं तो जुड़वा सकेंगी नाम

प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची में पात्र महिला का नाम दर्ज होना जरूरी है। इसलिए बीएलओ ऐसे घरों तक पहुंचेंगे, जहां पात्र महिला मतदाता का नाम सूची में नहीं है। दस्तावेज पूरे होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 88% पर ठहरा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, दो महीने से नहीं बढ़ा निर्माण
    Next Article सिजोफ्रेनिया पीड़ित बेटे से तंग आकर पिता बना कातिल, दोस्त के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हड़ताल पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, सफाई कर्मचारियों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम

    चंडीगढ़। हरियाणा में छह अगस्त से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों की 13 में से 12 मांगें मान चुकी प्रदेश…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 118.95 करोड़ के उपकर पर सवाल, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई वित्तीय चूक

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में दूध उत्पादन, प्राकृतिक खेती और पर्यावरण संरक्षण के नाम पर जनता से वसूले गए उपकर के सरकारी…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    भाजपा का फोकस संगठन और जनभागीदारी पर, देहरादून में हुई अहम बैठक

    देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने कहा कि भाजपा संगठन जनभागीदारी के माध्यम…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    बिना पर्यावरणीय मंजूरी चल रहे ईंट-भट्ठों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में आवश्यक पूर्व पर्यावरणीय मंजूरी के बिना ईंट-भट्ठों के संचालन पर सख्त रुख अपनाया है।…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद की मतदाता सूची में बड़ा लैंगिक अंतर, 1000 पुरुषों पर सिर्फ 791 महिलाएं
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password