jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हड़ताल पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, सफाई कर्मचारियों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हड़ताल पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, सफाई कर्मचारियों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम
राज्यहरियाणा

हड़ताल पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, सफाई कर्मचारियों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 4, 2026 11:24 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा में छह अगस्त से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों की 13 में से 12 मांगें मान चुकी प्रदेश सरकार ने अब सख्ती की तैयारी कर ली है। सभी कर्मचारियों को शनिवार तक काम पर लौटने की चेतावनी दी गई है, जिसके बाद अनुपस्थित कर्मचारियों पर कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अल्टीमेटम से बेपरवाह कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करते हुए शुक्रवार को सामूहिक मुंडन कराने और शनिवार से मंत्रियों के कैंप कार्यालयों पर प्रदर्शन की घोषणा की है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों और जिला नगर आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि अपने अधिकार क्षेत्र में हड़ताली कर्मचारियों का पांच सितंबर तक हर हाल में ड्यूटी पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। आदेशों में हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 47 के प्रविधानों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि सफाई का कार्य हरियाणा आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम 1974 (एस्मा) के दायरे में भी आता है।

इसके बावजूद सफाई कर्मचारी और सीवरमैन बिना अनुमति और बिना किसी पूर्व सूचना के छह अगस्त से अनुपस्थित चल रहे हैं। हड़ताली कर्मचारियों की ओर से न केवल अन्य कर्मचारियों को काम करने से रोका जा रहा है, बल्कि नगर निकायों के सफाई साधनों, उपकरणों और मशीनरी को भी क्षति पहुंचाई जा रही है।

सफाई कार्य बाधित होने से शहरों में स्थिति गंभीर है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा मंडरा सकता है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय भी विगत 18 अगस्त को शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कानूनी तरीके से कार्रवाई का निर्देश दे चुका है।

उधर, नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने आरोप लगाया कि हड़ताल को तोड़ने के लिए आंदोलनकारी कर्मचारियों को कानूनी कार्रवाई के नोटिस भेजे जा रहे हैं। सरकार ने 31 अगस्त को अग्निशमन विभाग के 10 अनुबंधित कर्मचारी नेताओं को नौकरी से बर्खास्त कर दिया तथा 14 नियमित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

500 से अधिक सफाई एवं अग्निशमन कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सोनीपत के 15 कर्मचारियों सहित राज्य कमेटी के नेता राजाभाई को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि दमनात्मक एवं उत्पीड़नकारी कार्रवाई से आंदोलन कमजोर नहीं होगा।

शुक्रवार को सभी नगर पालिकाओं, नगर परिषदों, नगर निगमों एवं अग्निशमन केंद्रों के कर्मचारी सामूहिक मुंडन करवाकर सरकार की उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों का विरोध करेंगे। पांच और छह सितंबर को सभी मंत्रियों के कैंप कार्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। 10 से 12 सितंबर तक सभी जिलों में जन न्याय पंचायतें आयोजित की जाएंगी। 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय जन न्याय पंचायत होगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भगवंत मान सरकार पर शिअद का बड़ा हमला, CMO से भ्रष्टाचार चलाने का लगाया आरोप
    Next Article हरियाणा के 7 पदक विजेताओं को मिलेगी HCS-HPS की नौकरी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नियुक्ति
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पीएम आवास
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने एक क्लिक से दो लाख परिवारों को ट्रांसफर की पीएम आवास की किस्त; खिले चेहरे

    लखनऊ : मौनी अमावस्या पर्व पर प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के दो लाख से अधिक शहरी लाभार्थियों के…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    वाराणसी: मासूम के पैंट में पेशाब करने पर ‘हैवान’ बनी टीचर, गर्म चाकू से जलाया प्राइवेट पार्ट, FIR दर्ज

    स्कूल में शिक्षक और बच्चों के बीच बेहतर संवाद के साथ शिक्षा का अनुकूल माहौल सबसे अधिक आवश्यक माना जाता…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ साहित्यकारों से किया संवाद, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ…

    2 Min Read
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में गवाह सुरक्षा कानून रद्द, कैबिनेट ने मंजूरी दी

    उत्तराखंड में गवाह सुरक्षा कानून रद्द, कैबिनेट ने मंजूरी दी देहरादून, 18 अगस्त 2025 – उत्तराखंड की कैबिनेट ने गवाहों…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हड़ताल पर सख्त हुई हरियाणा सरकार, सफाई कर्मचारियों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password