jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: धामी सरकार की बड़ी सौगात: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंची 146.32 करोड़ की राशि
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » धामी सरकार की बड़ी सौगात: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंची 146.32 करोड़ की राशि
उत्तराखंडराज्य

धामी सरकार की बड़ी सौगात: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंची 146.32 करोड़ की राशि

News Desk
Last updated: August 9, 2026 8:28 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के नौ लाख 87 हजार 17 लाभार्थियों के बैंक खातों में 146 करोड़ 32 लाख 50 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। यह पेंशन राशि जुलाई माह की है।

Contents
About The AuthorNews Desk

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशन राशि का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल सके।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने पेंशन लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि हस्तांतरित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि समाज का कमजोर वर्ग सरकार के परिवार का हिस्सा है। प्रयास है कि किसी बुजुर्ग माता-पिता, विधवा या दिव्यांग को पेंशन के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक, समय पर और बिना परेशानी के उसका अधिकार पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि जुलाई माह की पेंशन किश्त का भुगतान किया गया है। इनमें ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के करीब 2.15 लाख पेंशनर भी शामिल हैं, जिन्हें एसएनए स्पर्श प्रणाली के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है।

आठ श्रेणियों में पेंशन का वितरण

  • वृद्धावस्था पेंशन के 6,15,628 लाभार्थियों को 92.34 करोड़
  • विधवा पेंशन के 2,36,983 लाभार्थियों को 35.54 करोड़
  • दिव्यांग पेंशन के 89,128 लाभार्थियों को 13.36 करोड़
  • किसान पेंशन के 27,288 लाभार्थियों को 3.27 करोड़
  • परित्यक्ता पेंशन के 8,284 को 99.40 लाख
  • भरण-पोषण अनुदान के 7,383 को 51.68 लाख
  • तीलू रौतेली पेंशन के 2,196 को 26.35 लाख
  • बौना पेंशन के 127 लाभार्थियों को 1.52 लाख

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article रुद्रपुर में कांग्रेस की अहम बैठक, खड़गे ने कहा- एकजुट होकर जनता के बीच जाएं
    Next Article रेखा आर्या का यशपाल आर्य पर हमला, बोलीं- संवैधानिक पद की गरिमा तार-तार करना शर्मनाक
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    कांग्रेस
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा CM ने कांग्रेस पर कसा तंज, नव अध्यक्ष को दी बधाई

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जैसे भाजपा का विजय रथ…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के पेंशनरों को बड़ी राहत, अगस्त में मिलेगा पेंशन एरियर; सरकार ने जारी किए ₹281 करोड़

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों को…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    पहली बार ‘लैब’ से निकलकर ‘लैंड’ तक पहुंचे वैज्ञानिक

    डबल इंजन सरकार ने चलाया विकसित कृषि संकल्प अभियान, उत्तर प्रदेश के 14170 गांवों में 23.30 लाख किसानों से संवाद…

    8 Min Read
    राज्यहरियाणा

    सीएम सैनी का बड़ा प्लान: एआइ मॉडल से चलेगा हरियाणा, प्रदूषण नियंत्रण और प्रशासन में आएगी तेजी

    चंडीगढ़। हरियाणा में कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) यानी एआइ और चीन की तकनीक की सहायता से हवा को साफ करने के…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: धामी सरकार की बड़ी सौगात: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंची 146.32 करोड़ की राशि
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password