jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रेखा आर्या का यशपाल आर्य पर हमला, बोलीं- संवैधानिक पद की गरिमा तार-तार करना शर्मनाक
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रेखा आर्या का यशपाल आर्य पर हमला, बोलीं- संवैधानिक पद की गरिमा तार-तार करना शर्मनाक
उत्तराखंडराज्य

रेखा आर्या का यशपाल आर्य पर हमला, बोलीं- संवैधानिक पद की गरिमा तार-तार करना शर्मनाक

News Desk
Last updated: August 9, 2026 8:32 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के सार्वजनिक आचरण, भाषा शैली, सभ्यता और संस्कारों पर सवाल खड़े करते हुए उनके व्यवहार को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक और गरिमामयी पद पर बैठे व्यक्ति से संयम और मर्यादा की अपेक्षा की जाती है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

Contents
About The AuthorNews Desk

कैबिनेट मंत्री आर्या ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बिना किसी साक्ष्य के जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिस प्रशासन पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। वहीं कटाक्ष किया कि जनता देख रही है। आरोप लगाया कि सत्ता पाने की लालसा में बौखलाए कांग्रेस नेताओं की तरह नेता प्रतिपक्ष ने भी अपनी संवैधानिक पद की गरिमा को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। जनता ने उनकी और कांग्रेस की इसी नकारात्मक सोच और भाषा शैली के कारण उन्हें नकारा है।

उनके द्वारा एसएसपी कार्यालय जैसे संवेदनशील और कानून-व्यवस्था के केंद्र में जाकर अराजकता फैलाना, गाली-गलौज करना और तोड़-फोड़ पर उतारू होना कतई स्वीकार्य नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेताओं का कार्यालय में जबरन घुसकर अमर्यादित व्यवहार करना और गुंडागर्दी करना उनके राजनीतिक व व्यक्तिगत संस्कारों को दर्शाता है।

आर्या ने कहा कि जब कानून-व्यवस्था के रखवालों के कार्यालय में इस प्रकार का अमर्यादित व्यवहार किया जा सकता है, तो प्रदेश की जनता यह भली-भांति समझ सकती है कि ऐसे नेताओं से भविष्य में क्या उम्मीद की जा सकती है। नेता प्रतिपक्ष द्वारा अपने पद की गरिमा और मर्यादा के खिलाफ किए आचरण की जितनी निंदा की जाए वो कम है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article धामी सरकार की बड़ी सौगात: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में पहुंची 146.32 करोड़ की राशि
    Next Article चंबा हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर समर्पित संदेश यात्रा का नोएडा में भव्य स्वागत

    गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर समर्पित संदेश यात्रा का नोएडा में भव्य स्वागत नोएडा, 14 जुलाई…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    गाजियाबाद में दोस्ती में विवाद के बाद फायरिंग, युवक के हाथ में लगी गोली

    गाजियाबाद। भोजपुर थाने के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे सोमवार देर शाम कार में बैठे युवक के हाथ में…

    2 Min Read
    उत्तराखंड
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब स्कूलों के नाम होंगे बलिदानियों के नाम पर

    उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब स्कूलों के नाम होंगे बलिदानियों के नाम पर 📍 देहरादून | 25 जुलाई 2025…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी, 40-50 नए पदाधिकारियों को मिल सकती है जिम्मेदारी

    शिमला। प्रदेश कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन और विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रेखा आर्या का यशपाल आर्य पर हमला, बोलीं- संवैधानिक पद की गरिमा तार-तार करना शर्मनाक
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password