jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: फरीदाबाद की ग्लोबल सिटी से नांगल चौधरी तक, हरियाणा में बड़े प्रोजेक्टों को मिलेगी रफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » फरीदाबाद की ग्लोबल सिटी से नांगल चौधरी तक, हरियाणा में बड़े प्रोजेक्टों को मिलेगी रफ्तार
राज्यहरियाणा

फरीदाबाद की ग्लोबल सिटी से नांगल चौधरी तक, हरियाणा में बड़े प्रोजेक्टों को मिलेगी रफ्तार

News Desk
Last updated: August 13, 2026 11:11 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। फरीदाबाद में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी में विश्व स्तरीय आइकानिक टावर बनाया जाएगा। पिंजौर की हवाई पट्टी का विस्तार किया जाएगा, जबकि यादवेंद्र उद्यान में 100 कमरों का फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा। टिक्करताल में एडवेंचर पार्क विकसित किया जाएगा। नांगल चौधरी के लाजिस्टिक हब में 23 अगस्त से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को राज्य प्रगति पोर्टल समीक्षा बैठक में फरीदाबाद में एक हजार एकड़ में विकसित की जा रही ग्लोबल सिटी में तीन माह के अंदर बिजली- पानी सहित मूलभूत आवश्यकताओं के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही ग्लोबल सिटी में 80 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है और शेष कार्य दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इस ग्लोबल सिटी में शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान, माल, थिएटर, लग्जरी होटल, सामुदायिक केंद्र, मेरिज पैलेस बनाने के अलावा नमो भारत मेट्रो ट्रेन भी चलाई जाएगी। विशेष वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा ग्रीन लेक भी बनाई जाएगी। इस सिटी को द्वारका एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नांगल चौधरी में एकीकृत बहु माडल लाजिस्टिक हब परियोजना विकसित की गई है। इसमें बिजली, सिंचाई, सड़कें, बाहरी रेल साइडिंग, आंतरिक रेल यार्ड बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। आंतरिक इन मोशन वे ब्रिज छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा।

हिसार में बनाए जा रहे औद्योगिक विनिर्माण क्लस्टर में स्किल डेवलपमेंट सेंटर, कन्वेंशन सेंटर एवं एग्जीबिशन हाल, लाजिस्टिक पार्क तथा मल्टी स्पेशलिस्ट हास्पिटल, डिफेंस एयरो स्पेस, एग्रो फूड प्रोसेसिंग यूनिट, गारमेंट टैक्सटाइल उद्योग भी विकसित किए जा रहे हैं। एयरपोर्ट के लिए वाटर सप्लाई, 220 केवी का बिजली घर बनाया जा रहा है। एयरपोर्ट की प्रथम चरण में 1578 एकड़ भूमि की चहारदीवारी बनाने का कार्य भी जारी है।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, आयुक्त एवं सचिव उद्योग एवं वाणिज्य डॉ. अमित अग्रवाल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त एवं सचिव के मकरंद पांडुरंग ने भी कई अहम सुझाव दिए।

थापली के एडवेंचर पार्क को किया जाएगा विकसित

स्वदेश योजना के तहत पंचकूला के यादवेंद्र उद्यान का नवीनीकरण करने के अलावा इसमें उच्च स्तरीय एकीकृत वेडिंग, कन्वेंशन एवं हास्पिटेलिटी डेस्टीनेशन बनाए जाएंगे। थापली के एडवेंचर पार्क को भी विकसित किया जाएगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख पर लगेगी मुहर
    Next Article छात्राओं को कहा,कोई परेशान करे तो ठोक दो: राज्यपाल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा के पांच शहरों में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैट की बुकिंग शुरू

    चंडीगढ़। हरियाणा के पांच शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक और पानीपत में जल्द ही मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    IAS रिंकू सिंह राही की चिट्ठी से UP प्रशासन में हड़कंप, ल‍िखा-काम ‘4 घंटे का, तो सैलरी भी आधी करो’

    उरई। उत्तर प्रदेश कैडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का उत्तर प्रदेश सरकार को लिखा गया छह…

    7 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण, 156 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

    देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून में भी आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने ध्वजारोहण कर सभी…

    3 Min Read
    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नए अवसर: मुख्यमंत्री सैनी का 61वें स्थापना दिवस समारोह में संदेश

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज के 61वें स्थापना दिवस समारोह में…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: फरीदाबाद की ग्लोबल सिटी से नांगल चौधरी तक, हरियाणा में बड़े प्रोजेक्टों को मिलेगी रफ्तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password