jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण, 156 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण, 156 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
उत्तराखंडराज्य

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण, 156 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

News Desk
Last updated: August 16, 2026 8:22 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून में भी आज स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया है. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने ध्वजारोहण कर सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई. इस मौके पर 156 पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में किए गए विभिन्न बेहतरीन कार्यों के लिए महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’, पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ और पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया.

Contents
About The AuthorNews Desk

अपने संबोधन में डीजीपी दीपम सेठ ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी. साथ ही कहा कि आज का यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर आजादी के नायकों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करने का अवसर देता है, जिनके त्याग, साहस और बलिदान के कारण आज हम एक स्वतंत्र राष्ट्र के नागरिक हैं. राष्ट्र की एकता और अखंडता, संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है. इस दायित्व के निर्वहन में हमारे पुलिसकर्मी सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं.

डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि उन्हें गर्व है किउत्तराखंड पुलिस ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पेशेवर दक्षता और कार्यकुशलता का परिचय दिया है. प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में सुरक्षा प्रबन्धन की कड़ी चुनौती से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में आयोजित पांच दिवसीय न्याय संहिता प्रदर्शनी के सफल आयोजन तक, पुलिस ने अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन किया है.

विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा और कांवड़ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर समन्वय के साथ संभालते हुए उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा, सेवा और आस्था तीनों के बीच संतुलन बनाए रखा. साइबर अपराध प्रबंधन के क्षेत्र में प्रगति समीक्षा बैठक में उत्तराखण्ड पुलिस ने देश के टॉप पांच राज्यों में स्थान प्राप्त करना. पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार से Institutional Performance Award for State Police प्राप्त करना व BRICS सम्मेलन में सिल्क्यारा टनल और धराली-हर्षिल रेस्क्यू मॉडल की सराहना किया जाना, ये सब उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता का प्रमाण है.

खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस का गौरव बढ़ाया है. वहीं, पुलिस कर्मियों के कल्याण और प्रोत्साहन की दिशा में पिछले एक वर्ष में 950 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध पदोन्नतियां दी गई हैं.

उत्तराखण्ड पुलिस की इन उपलब्धियों के पीछे हमारे अनेक ‘नायक’ हैं. रात-दिन बैरियर पर तैनात जवान, परिवार से दूर ड्यूटी करने वाली हमारी महिला पुलिसकर्मी, वाहन चालक, ट्रैफिक कर्मी, वायरलेस ऑपरेटर, साइबर विशेषज्ञ और फील्ड में कार्य करने वाले प्रत्येक पुलिसकर्मी आप सभी हमारी असली ताकत हैं.
-दीपम सेठ- डीजीपी, उत्तराखंड पुलिस-

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article किरंदुल में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अनोखी पहल
    Next Article डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल किरंदुल में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान, पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के मामलों की होगी निष्पक्ष जांच

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में कथित भ्रष्टाचार…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    किसानों की उपज को मिलेगा सही दाम, 23 मंडियां गोद लेंगी एक-एक गांव

    देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को उनकी उपज का…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    दिव्यांगजन विश्वविद्यालयों को सशक्त बनाने के निर्देश, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

    दिव्यांगजन और पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण सशक्तिकरण की दिशा में योगी सरकार उठा रही ठोस कदम शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और…

    4 Min Read
    बिहार

    क्या नितीश होंगे महागठबंधन में शामिल…जेडीयू का जवाब आगया..

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में एनडीए, इंडिया गठबंधन के…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण, 156 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password