jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरिद्वार में गरजे सीएम धामी: राहुल गांधी के प्रदर्शन पर हमला, बोले— ‘कांग्रेस के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरिद्वार में गरजे सीएम धामी: राहुल गांधी के प्रदर्शन पर हमला, बोले— ‘कांग्रेस के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन’
उत्तराखंडराज्य

हरिद्वार में गरजे सीएम धामी: राहुल गांधी के प्रदर्शन पर हमला, बोले— ‘कांग्रेस के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 9, 2026 11:19 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

हरिद्वार: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में हल्ला बोल रखा है. दिल्ली में राहुल गांधी भी कांग्रेस के तमाम नेताओं के साथ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है. इस मामले में अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान आया. उन्होंने दिल्ली में हो रहे कांग्रेस को विरोध-प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई है, इसलिए वो केवल विरोध के लिए विरोध कर रही है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये बयान हरिद्वार में दिया. हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आठ अक्टूबर को एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, तभी उनसे पत्रकारों ने दिल्ली राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर सवाल किया. राहुल गांधी के सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनी हुई अनगिनत सरकारों को लगातार गिराने का काम किया है, समय समय पर चुनाव आयुक्तों को बदलने और देश पर आपातकाल थोपने का कार्य किया है? इसलिए उनको अपना समय याद करना चाहिए.

कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई: सीएम धामी का कहना है कि आज जब कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई है तो जबरन चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण), ईवीएम मशीन, प्रशासनिक मशीन और न्यायालयों समेत अन्य कई एजेंसियों को कटघरे खड़ा करने का काम कर रही है, जिस प्रकार का अराजकता का माहौल कांग्रेस बना रही है, उससे देश की जनता भली भांति परिचित है और जनता पीएम मोदी के साथ है.

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 सालों में सेवा और संकल्प का अभियान लेकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है. वहीं दिल्ली में राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सबको है, लेकिन केवल बातें करने से कुछ होने वाला नहीं है. इसके लिए प्रमाण और परिणाम की आवश्यकता होती है. कांग्रेस का काम तो केवल विरोध के लिए विरोध ही करना है.

इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो का उद्घाटन किया: हरिद्वार में सीएम धामी ने इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो का उद्घाटन भी किया. सीएम धामी ने समिट में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इसके पश्चात, मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित पंचायत प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका, ग्रामीण विकास और विपक्ष की राजनीति पर अपने विचार रखे.

पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था विकास की एक बेहद महत्वपूर्ण इकाई है. उन्होंने बताया कि प्रदेश का 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र और जनसंख्या ग्रामीण आंचल में आती है, इसलिए गांवों को स्वच्छ, स्वस्थ और सुदृढ़ बनाना सरकार की प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं जैसे होम-स्टे, महिला स्वयं सहायता समूह, कृषि-बागवानी और अंत्योदय के संकल्प को धरातल तक पहुंचाने में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान है.

नाना पाटेकर के निधन पर दुख व्यक्त किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर अभिनय के क्षेत्र में सादगी और जीवंतता के प्रतीक रहे. नाना पाटेकर का जाना कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है, मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड सरकार और ITBP के बीच ऐतिहासिक करार एक साल और बढ़ा: सीमांत किसानों-पशुपालकों को मिला बड़ा तोहफा
    Next Article देहरादून में बांसुरी स्वराज की पैनी नजर: स्वागत की आड़ में पढ़ा नेताओं का राजनीतिक वजन, 2027 की बिसात बिछनी शुरू
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    भदोही में स्वामी प्रसाद मौर्य का बीजेपी पर तीखा हमला, कहा– प्रदेश में बढ़ रहा गुंडाराज, 2027 में सत्ता से करेंगे बाहर

    सर्व लोकहित समाज पार्टी के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में अहम समीक्षा, युक्तीकरण और पदोन्नति पर होगा मंथन

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग की…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: अब 24 घंटे और सातों दिन खुलेंगी दुकानें और शोरूम, अधिसूचना जारी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान अब 24 घंटे यानि सातों दिन खुल सकेंगे। अब कोई भी दुकान,…

    3 Min Read
    परीक्षाओं
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में परीक्षाओं में संवेदनशील अभ्यर्थियों के लिए नए नियम लागू

    चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य में स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और विभिन्न भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के दौरान…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरिद्वार में गरजे सीएम धामी: राहुल गांधी के प्रदर्शन पर हमला, बोले— ‘कांग्रेस के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password