jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भाया हिमाचली रंग-रूप: मनाली में खरीदी कुल्लवी शॉल, चखा ‘गुच्छी और लाल चावल’ का स्वाद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भाया हिमाचली रंग-रूप: मनाली में खरीदी कुल्लवी शॉल, चखा ‘गुच्छी और लाल चावल’ का स्वाद
राज्यहिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भाया हिमाचली रंग-रूप: मनाली में खरीदी कुल्लवी शॉल, चखा ‘गुच्छी और लाल चावल’ का स्वाद

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 9, 2026 11:55 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मनाली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान हिमाचल के रहन-सहन, परिधानों में खासी रुचि दिखाई। लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने बुधवार को अटल टनल रोहतांग दौरे के दौरान पारंपरिक लाहुली परिधान (चोलू) पहनकर राष्ट्रपति का स्वागत किया तो उन्होंने इसके बारे में जानकारी ली।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

विधायक के साथ अलग से फोटो भी खिंचवाए। शाम में राष्ट्रपति मनाली के माल रोड पर घूमी तो उन्होंने हथकरघा उत्पादों को पसंद किया। भुट्टिको वीवर्स से कुल्लवी शाल व अन्य सामान खरीदा। इस दौरान उन्होंने तिब्बत इंपोरियम से सीबकथार्न, तिब्बतियन हर्बल हेल्थ केयर पेन आयल व कुछ और सामान खरीदा।

मनाली दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने पारंपरिक व्यंजनों और वस्त्रों को विशेष तरजीह दी। कुट्टू के आटे का परांठा व काउनी, ओघला, बेसा का सूप। बाथू की खीर, कच्चा पपीता व खुमानी का मीठा, गुच्छी व रागी का सूप व लाल चावल मुख्य रूप से उनके भोजन में शामिल रहे।

राष्ट्रपति ने की हिडिंबा देवी की पूजा 

राष्ट्रपति ने देश की सुख व समृद्धि के लिए माता हिडिंबा मंदिर में विशेष पूजा की। परंपरा का सम्मान करते हुए भांग के पौधों के रेशों से तैयार पूलें पहनकर राष्ट्रपति मंदिर में गईं। मंदिर परिसर में उनका हिमाचली संस्कृति के अनुसार स्वागत हुआ। उनके साथ हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मंडी की सांसद कंगना रनौत भी मौजूद रहीं।

पुरोहित मेहर चंद ने राष्ट्रपति से विधिवत पूजा करवाई। मंदिर के पुजारी रमण शर्मा ने उन्हें पैगोड़ा शैली में 16वीं शताब्दी में बने मंदिर के इतिहास और महाभारत काल से जुड़े इसके महत्व के बारे में बताया।

बच्चों को बांटी चॉकलेट

माल रोड भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति ने बच्चों को चाकलेट बांटी। अटल टनल दौरे के दौरान विधायक अनुराधा राणा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से नौतोड़ पर एफसीए में छूट की मांग रखी। उन्होंने अवगत करवाया कि जनजातीय क्षेत्रों में किन्नौर, लाहुल स्पीति, पांगी व भरमौर में नौतोड़ भूमि के बहुत से मामले लंबित हैं।

राष्ट्रपति वीरवार दिन में 10 बजे के बाद दिल्ली लौट गईं। एम्स बिलासपुर के दीक्षा समारोह में मेधावियों को सम्मानित करने से शुरू हुआ राष्ट्रपति का तीन दिवसीय प्रवास हिमाचल की ग्रामीण संस्कृति की यादों के साथ समाप्त हुआ।

सी बकथार्न

सीबकथार्न हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक कांटेदार झाड़ीनुमा पौधा है। यह भारत में मुख्य रूप से ठंडे और शुष्क हिमालयी क्षेत्रों जैसे लद्दाख, हिमाचल प्रदेश (लाहुल स्पीति, किन्नौर), उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में उगता है।

यह अत्यधिक ठंड और कठिन जलवायु वाले ऊंचे इलाकों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसके मुख्य गुण और फायदे इसमें आंवले और संतरे से कई गुना अधिक विटामिन सी पाया जाता है।

इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीआक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं। इसका उपयोग त्वचा में चमक लाने, लिवर, हृदय और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है।

तिब्बतिन हर्बल हेल्थ केयर पेन ऑयल

तिब्बतिन चिकित्सा पद्धति पर आधारित हर्बल पेन आयल मुख्य रूप से जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों की जकड़न और शारीरिक थकान को दूर करने के लिए जाना जाता है। यह घुटनों, कमर और अन्य जोड़ों के पुराने दर्द को कम करने में मदद करता है।

जोड़ों की मूवमेंट और लचीलेपन में सुधार होता है। मांसपेशियों, स्नायुबंधन और तंत्रिकाओं को शांत करता है। शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ऊना में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल: रजनी पाटिल और मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में मनाया ‘काला दिवस’
    Next Article रोहड़ू और रामपुर को सीएम सुक्खू का बड़ा तोहफा: 9 वादों के लिए जारी किए ₹15.75 करोड़, सुधरेगी सड़कों और स्कूलों की सूरत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    तिलक नगर में घर में घुसकर 21 वर्षीय युवती की चाकू से हत्या, आरोपी फरार

    नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार को घर में घुसकर 21 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा: स्मृति ईरानी के प्रभारी बनने पर बोले अनिल विज- ‘संगठन को मिलेगा अनुभव का लाभ, सरकार के कामकाज में आएगी तेजी’

    चंडीगढ़: भाजपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी बनाए जाने के…

    7 Min Read
    रोहतक
    राज्यहरियाणा

    रोहतक में जाट शिक्षण संस्था में समारोह, शिक्षा और कौशल के संगम पर जोर

    रोहतक: केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने हरियाणा के रोहतक और…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    SDM ज्योति मौर्या केस: पति आलोक मौर्या ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

    SDM ज्योति मौर्या केस: पति आलोक मौर्या ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, मांग रहे हैं गुजारा भत्ता प्रयागराज |…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भाया हिमाचली रंग-रूप: मनाली में खरीदी कुल्लवी शॉल, चखा ‘गुच्छी और लाल चावल’ का स्वाद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password