jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी STF की बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर; हत्या-डकैती में था वांछित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी STF की बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर; हत्या-डकैती में था वांछित
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी STF की बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर; हत्या-डकैती में था वांछित

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 8, 2026 6:22 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

अंबेडकरनगर। सात हत्याओं के आरोपित और एक लाख रुपये के इनामी दुर्दांत डकैत आसिम अली उर्फ विक्की को एसटीएफ ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कानपुर नगर के बिल्हौर क्षेत्र के मकनपुर का रहने वाला आसिम पूर्वी और पश्चिमी उप्र के साथ हरियाणा में सक्रिय छैमार गिरोह का सरगना था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हत्या, डकैती, लूट समेत 21 मुकदमे दर्ज थे। वह जौनपुर के शाहगंज में डकैती व दोहरे हत्याकांड के मामले में भी वांछित था।

एसटीएफ गौतमबुद्धनगर को सूचना मिली थी कि गिरोह टांडा क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है। इस पर बेवाना क्षेत्र में घेराबंदी की गई। तड़के 3:45 बजे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे कच्चे रास्ते की ओर भाग निकले। बरसात के कारण बाइक फिसल गई, जिसके बाद दोनों ने भागते हुए एसटीएफ पर फायरिंग शुरू कर दी।

एक गोली निरीक्षक सचिन कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि दूसरी मुख्य आरक्षी ओमनाथ चौहान के हाथ में गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में आसिम घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आसिम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके से 32 बोर की पिस्टल, तमंचा, 14 कारतूस, बाइक और बैग बरामद हुआ है। एसटीएफ के निरीक्षक सचिन कुमार की तहरीर पर बेवाना थाने में जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। क्रूरतापूर्वक डकैती, लूट, दुष्कर्म व हत्या को अंजाम देने वाला छैमार गिरोह का सरगना वही बनता है, जिसने छह हत्याएं की हों। आसिफ ने इससे अधिक हत्याएं की थी।

इन मुकदमों में हो चुकी सजा

बाराबंकी पुलिस ने वर्ष 2022 में आसिम के खिलाफ गैंग्सटर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। न्यायालय ने 21 मई 2026 को चार वर्ष चार माह के कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई थी।

इसी थाने में वर्ष 2021 में डकैती मामले में न्यायालय ने 14 मई 2026 को चार वर्ष के कारावास व दो हजार जुर्माने से दंडित किया था। हरियाणा के अंबाला के थाना महेश में डकैती के मामले में वर्ष 2016 में मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें सात वर्ष की सजा हुई थी।

इन वारदात में आसिम शामिल

  • 19 अक्टूबर 2013: सुलतानपुर में शकील अहमद के परिवारजन को बंधक बनाकर डकैती व गृहस्वामी की पत्नी की हत्या।
  • 2014: जौनपुर में बंधक बनाकर डकैती व हमला। रेनू सिंह की भतीजी स्वाती सिंह, जेठानी सुमन सिंह व जेठ शुभम सिंह की मौत।
  • 15 अगस्त 2015: कौशांबी में केशव सिंह व इनकी पत्नी को घायल कर लूटपाट। केशव की मौत।
  • 19 अगस्त 2015: मुजफ्फरनगर में महावीर सिंह के घर 10 साथियों के साथ डकैती। इसी रात पांच अन्य घरों में भी डकैती।
  • 03 फरवरी 2016: हरियाणा के अंबाला के महेश नगर में समरबहादुर के घर में डकैती व जानलेवा हमला।
  • 27 जुलाई 2020: पंचकुला में हनीफ के परिवारजन को बंधक बनाकर लूटपाट।
  • 13 सितंबर 2020: पंचकुला में संजय कुमार के परिवारजन को बंधक बनाकर लूटपाट।
  • 13 जनवरी 2021: कानपुर देहात में घर घुसकर रेशमा के पति तासीम की हत्या।
  • 11 सितंबर 2021: बाराबंकी के देवा थाने के मुजीबपुर में रामसुरेश के घर में घुसकर हमला व लूटपाट। वादी की बहन चंद्रावती की मौत।
  • 29 अक्टूबर 2021: प्रयागराज में रामबहादुर के परिवारजन पर हमला व लूटपाट।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की सीरिया यात्रा के दौरान दमिश्क में धमाके, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
    Next Article राम मंदिर दान चोरी: चंपत राय की शिथिलता से संकट, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गोविंददेव ने अब फोड़ा ठीकरा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, बदरी-केदार में श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

    देहरादून। श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम की यात्रा के दूसरे चरण को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने तैयारियां तेज…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी का बड़ा आदेश, अनावश्यक नियम हटेंगे; आम आदमी के लिए सिस्टम होगा आसान

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रशासनिक सुधारों को नई दिशा देने की ओर लगातार आगे बढ़…

    6 Min Read
    बेटियों की शिक्षा
    उत्तराखंडराज्य

    पंतनगर में किसान मेले में पहुंचे सीएम धामी, स्टॉलों का किया निरीक्षण

    पंतनगर (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    पूर्वी दिल्ली में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए ड्रेनेज सिस्टम सुधारने का काम शुरू

    नई दिल्ली। नई दिल्ली के पूर्वी हिस्सों में बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या को कम करने के…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी STF की बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर; हत्या-डकैती में था वांछित
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password