jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राम मंदिर दान चोरी: चंपत राय की शिथिलता से संकट, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गोविंददेव ने अब फोड़ा ठीकरा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राम मंदिर दान चोरी: चंपत राय की शिथिलता से संकट, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गोविंददेव ने अब फोड़ा ठीकरा
उत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर दान चोरी: चंपत राय की शिथिलता से संकट, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गोविंददेव ने अब फोड़ा ठीकरा

News Desk
Last updated: July 8, 2026 6:34 am
News Desk
Share
SHARE

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में जिम्मेदारी को लेकर उठ रहे सवाल पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने सधा वक्तव्य देकर स्वयं को इससे अलग कर लिया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

उनका स्पष्ट कहना है कि जितना धन कोष में जमा हुआ या खर्च किया गया, उसकी जिम्मेदारी ही मेरी है। जो धन कोष यानी ट्रस्ट के बैंक खाते में जमा नहीं हुआ, उसकी निगरानी व गणना कराने का कार्य स्थानीय ट्रस्टियों के जिम्मे रहा।

मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि वह पुणे में रहते हैं और प्रवास पर भी रहते हैं। धन का लेन-देन प्रतिदिन होता है, इसलिए बैंक में मेरे हस्ताक्षर मान्य नहीं थे। गणना से जुड़े समस्त कार्य से वह मुक्त रहे हैं। हालांकि, कोषाध्यक्ष इसका जवाब देने से बचते रहे कि बिना उनकी सहमति के भारतीय स्टेट बैंक से अनुबंध कैसे कर लिया गया।

कोषाध्यक्ष स्वामी गाेविंददेव गिरि ने ट्रस्ट की बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में चढ़ावा चोरी की घटना पर तो चिंता जताई, लेकिन अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

स्थानीय साधु-संतों के उनकी भूमिका पर सवाल उठाने को लेकर किए गए प्रश्न पर उन्होंने जवाब दिया कि गणना से कोई वास्ता ही नहीं रहा, तो वह जिम्मेदार कैसे हुए, क्यों इस्तीफा दें? एसआईटी जांच कर रही है, जांच पूरी होने पर अगर अंतिम रिपोर्ट में कुछ होगा, तो देखा जाएगा।

उनकी संपत्तियों को लेकर मीडिया में खबरें चलने पर कहा कि मेरे पास कोई ईंट का टुकड़ा भी नहीं है। केवल एक बैंक खाता ही है। उन्होंने इस प्रकरण में ट्रस्टियों का भी सीधे बचाव किया। कहा, ट्रस्टियों ने जिन पर विश्वास किया, इतने दिनों तक पाला, उन्हीं लोगों ने उनके साथ विश्वासघात किया है। आगामी 22 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में रिक्त पदों को भरने पर विचार होगा और मंदिर प्रबंधन में आमूलचूल परिवर्तन भी देखने को मिलेगा।

चंपतराय, अनिल व गोपाल अब ट्रस्ट में नहीं

कोषाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया है कि त्यागपत्र दे देने के बाद अब चंपतराय व डा. अनिल मिश्र ट्रस्ट में सदस्य भी नहीं रह गए हैं। ट्रस्ट के संविधान के तहत इस्तीफा सौंपते ही वह प्रभावी हो गया। इस कारण अब वह सदस्य भी नहीं हैं। वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची से गोपाल राव का नाम भी हटा दिया गया है। वह मंदिर की व्यवस्थाएं भी नहीं देखेंगे।

खत्म किया जा सकता है एसबीआई से अनुबंध

ट्रस्ट की 22 जुलाई को प्रस्तावित बैठक में रिक्त पदों पर नए ट्रस्टियों के चयन पर तो विचार होगा ही, सीईओ की नियुक्ति सहित अन्य व्यवस्थात्मक सुधार पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

गिरि का कहना था कि भारतीय स्टेट बैंक से किए गए अनुबंध पर भी विचार होगा, लेकिन कोई भी निर्णय उनका अकेले का नहीं होगा। जो भी निर्णय लिए जाएंगे, वह सर्वसम्मति से होंगे। एसआईटी व पुलिस जांच में साबित हो चुका है कि एसबीआई ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया है। ऐसे में इसका ट्रस्ट से अनुबंध समाप्त भी किया जा सकता है।

अनावश्यक खर्चों की जांच में घिरेंगे कोषाध्यक्ष

ट्रस्ट ने विविध आयोजनों में व्यवस्थाओं पर अत्यधिक धनराशि खर्च की है। इस पर सवाल भी उठे हैं और एसआईटी जांच भी कर रही है। कोषाध्यक्ष का स्पष्ट कहना है कि जो धन कोष में गया, उसकी जिम्मेदारी उनकी है। इन आयोजनों पर खर्च हुए धन का भुगतान ट्रस्ट के बैंक खातों से ही हुआ है। ऐसे में इस प्रकरण पर कोषाध्यक्ष की सीधे तौर पर जिम्मेदारी है। इस कारण उन्हें आने वाले दिनों में पूछताछ का भी सामना करना पड़ेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी STF की बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर; हत्या-डकैती में था वांछित
    Next Article आगरा में तैनात रहे ARTO ललित कुमार के घर विजिलेंस छापेमारी, 13 Kg सोना और 1.62 करोड़ कैश बरामद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    महाराष्ट्र

    बारिश में डूबा ‘प्रतीक्षा’: बिग बी के बंगले में जलभराव, वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान

    बारिश में डूबा ‘प्रतीक्षा’: बिग बी के बंगले में जलभराव, वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान मुंबई | अगस्त 2025…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़ताजा खबरराज्यराष्ट्रीय

    समाधान समारोह 2026: विशेष लोक अदालत को लेकर बचेली में जागरूकता अभियान, नागरिकों को मिली कानूनी राहत की जानकारी

    बड़े बचेली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, आपसी समझौते से विवाद निपटाने पर दिया गया जोर बड़े बचेली,…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हरेला पर एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स ने लगाए 100 से अधिक पौधे

    ऋषिकेश। हरेला पर्व के अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल वीरभद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों और…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राम मंदिर दान चोरी: चंपत राय की शिथिलता से संकट, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गोविंददेव ने अब फोड़ा ठीकरा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password