jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, बदरी-केदार में श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, बदरी-केदार में श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
उत्तराखंडराज्य

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, बदरी-केदार में श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

News Desk
Last updated: September 2, 2026 8:08 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम की यात्रा के दूसरे चरण को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम सहित उत्तराखंड चारधाम यात्रा बरसात के बावजूद निरंतर चल रही है सड़क यातायात सुचारू है।

Contents
About The AuthorNews Desk

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि सितंबर दूसरे सप्ताह से यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंदिर समिति स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जा रहा है इस संबंध मेंअधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

बताया कि 31 अगस्त 2026 तक श्री बदरीनाथ धाम में 16,78,008 तथा श्री केदारनाथ धाम में 14,73,325 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इस प्रकार दोनों धामों में अब तक कुल 31,51,333 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।वहीं, 31 अगस्त तक यात्रा के लिए श्री बदरीनाथ धाम हेतु 18,82,199 तथा श्री केदारनाथ धाम हेतु 20,45,644 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। दोनों धामों को मिलाकर कुल 39,27,843 पंजीकरण हो चुके हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के प्रति देशभर के श्रद्धालुओं में निरंतर उत्साह बना हुआ है। यात्रा के दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए बीकेटीसी द्वारा मंदिर परिसरों, दर्शन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, आवासीय, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन बीकेटीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यात्रा के दूसरे चरण के लिए व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हेमंत द्विवेदी ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन , मौसम विभाग एवं बीकेटीसी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा में सहयोग प्रदान करें।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article खटीमा गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
    Next Article सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो बहू भी नहीं लड़ सकेगी चुनाव, हिमाचल सरकार ने कसा शिकंजा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    राम मंदिर CEO नियुक्ति: 8 आवेदकों का हुआ इंटरव्यू, 2 सितंबर को अंतिम फैसला

    अयोध्याः राम मंदिर के सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. इसके लिए बीते मंगलवार को 18 में से 13 आवेदकों…

    5 Min Read
    कांग्रेस
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में कांग्रेस ने राज्यव्यापी जन-जागरण अभियान की घोषणा की

    देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते भ्रष्टाचार, महिला अपराध, बेरोज़गारी और प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ कांग्रेस ने निर्णायक संघर्ष का ऐलान कर…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    प्रतीक ग्रैंड सिटी में PNG नोटिस वितरण में लापरवाही, गलत फ्लैटों पर पहुंचे दस्तावेज

    गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में पीएनजी कनेक्शन से जुड़े नोटिसों के वितरण में गंभीर लापरवाही सामने आई…

    1 Min Read
    राज्यहरियाणा

    प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत सीएम तक पहुंची तो नपेंगे अधिकारी, नायब सैनी ने दिए सख्त निर्देश

    चंडीगढ़। हरियाणा में प्रोपर्टी आईडी की कोई भी शिकायत मुख्यमंत्री के पास पहुंची तो संबंधित अधिकारी नपेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, बदरी-केदार में श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password