jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भाजपा ने कांग्रेस पर नफरत और झूठ फैलाने का आरोप लगाया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भाजपा ने कांग्रेस पर नफरत और झूठ फैलाने का आरोप लगाया
उत्तराखंडराज्य

भाजपा ने कांग्रेस पर नफरत और झूठ फैलाने का आरोप लगाया

Tripty Srivastava
Last updated: January 24, 2026 8:48 am
Tripty Srivastava
Share
भाजपा
SHARE

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर नफरत फैलाने और झूठी अफवाहों के सहारे राजनीति करने का आरोप लगाया है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार झूठ और भ्रम फैलाने की पोल खुल चुकी है, जिसका जवाब जनता 2027 के चुनावों में देगी।

श्री भट्ट ने हाल ही में एक कांग्रेस विधायक के पुत्र से जुड़े षड्यंत्र का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बिना किसी जांच और तथ्यों के कांग्रेस नेताओं ने धरना-प्रदर्शन, शहर बंद करने की धमकी और भड़काऊ बयानबाजी की। सरकार द्वारा बार-बार अपील के बावजूद विपक्ष ने संयम नहीं बरता। अब जब सच्चाई सामने आ गई है, तो कांग्रेस नेताओं की चुप्पी उनके गैर-जिम्मेदार रवैये को उजागर करती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि कांग्रेस के इस गैर-जिम्मेदार आचरण से यदि प्रदेश का माहौल बिगड़ता, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता? उन्होंने कहा कि जो नेता अब सफाई दे रहे हैं, वह भी केवल पारिवारिक शर्मिंदगी से बचने के लिए है, न कि अपनी गलती स्वीकारने के लिए।

श्री भट्ट ने आरोप लगाया कि ‘मोहब्बत की दुकान’ चलाने का दावा करने वाली कांग्रेस वास्तव में नफरत की दुकान चला रही है, जहां केवल झूठ बेचा जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस द्वारा झूठ और भ्रम फैलाने की लंबी सूची रही है। अंकिता हत्याकांड में दोषियों को उम्रकैद की सजा मिलने के बावजूद कांग्रेस ने अपुष्ट वीडियो के आधार पर शंका का माहौल बनाया। बाद में परिवार की सहमति से सीबीआई जांच और संबंधित लोगों के बयान सामने आने से कांग्रेस की पोल खुल गई।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को लेकर दोहरा रवैया अपनाना, चारधाम यात्रा डायवर्जन के नाम पर गढ़वाल-कुमाऊं को बांटने की राजनीति करना, पहाड़-मैदान का मुद्दा खड़ा करना, पारदर्शी भर्तियों पर झूठ फैलाना, केदारनाथ धाम की छवि खराब करने की कोशिश, आपदा प्रबंधन को लेकर अफवाहें फैलाना, विकास और कानून व्यवस्था पर कूटरचित आंकड़े पेश करना—ये सभी कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति के उदाहरण हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस उत्तराखंडियत की बात तो करती है, लेकिन यूसीसी, धर्मांतरण कानून और जनसांख्यिकी संतुलन जैसे मुद्दों का विरोध करती है, जो उसकी कथनी और करनी के अंतर को दर्शाता है।

श्री भट्ट ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की ऐसी राजनीति को देखकर ही जनता बार-बार चुनावों में उसे नकार रही है। बावजूद इसके कांग्रेस ने कोई सबक नहीं लिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा राज्यहित में कोई राजनीतिक रियायत नहीं देगी और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत दर्ज करेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article विकसित भारत 2047 विकसित भारत 2047 में उत्तराखंड की निर्णायक भूमिका: मुख्यमंत्री धामी का जोर
Next Article गणेश गोदियाल कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आरोप: अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच सिर्फ दिखावा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

सीएम योगी
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला — “प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, पूरे देश का अपमान”

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला — “प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी, पूरे देश का अपमान”; जनता देगी…

3 Min Read
केंद्रीय बजट 2026-27
राज्यहिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट 2026-27: 12.75 लाख तक कर मुक्त आय से हिमाचल के मध्यम वर्ग को बड़ी राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 का बजट पेश किया। इसके बाद बजट रिेएक्शन…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीय

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: अब यूपी में घर का नक्शा खुद ऑनलाइन करा सकेंगे पास

ऑनलाइन मैप अप्रूवल सिस्टम से आम लोगों को बड़ी राहत, भ्रष्टाचार और दौड़भाग से मिलेगा छुटकारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री…

5 Min Read
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: तीर्थगढ़ से लौटते वक्त कांगेर नाले में कार बहने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार उजड़ गया

जगदलपुर: तीर्थगढ़ से लौटते वक्त कांगेर नाले में कार बहने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार उजड़…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: भाजपा ने कांग्रेस पर नफरत और झूठ फैलाने का आरोप लगाया
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password