jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: विकसित भारत 2047 में उत्तराखंड की निर्णायक भूमिका: मुख्यमंत्री धामी का जोर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » विकसित भारत 2047 में उत्तराखंड की निर्णायक भूमिका: मुख्यमंत्री धामी का जोर
उत्तराखंडराज्य

विकसित भारत 2047 में उत्तराखंड की निर्णायक भूमिका: मुख्यमंत्री धामी का जोर

Tripty Srivastava
Last updated: January 24, 2026 8:45 am
Tripty Srivastava
Share
विकसित भारत 2047
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में विकसित उत्तराखंड की निर्णायक भूमिका होगी।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री शुक्रवार को सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट, देहरादून में आयोजित दो दिवसीय चिन्तन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 के उद्घाटन सत्र में प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से वर्ष 2047 तक उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए ठोस, व्यवहारिक और समयबद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन, कृषि, ऊर्जा, तकनीक और सुशासन जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों पर गहन मंथन कर राज्य के भविष्य की स्पष्ट दिशा तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भारत तभी पूर्ण विकसित राष्ट्र बन सकता है, जब देश का प्रत्येक राज्य समान रूप से विकसित हो। इसके लिए उत्तराखंड को अपनी भौगोलिक परिस्थितियों, संसाधनों और विशिष्टताओं के अनुरूप दीर्घकालिक विकास रोडमैप तैयार करना होगा।

मुख्यमंत्री ने विकसित भारत के विजन को मानव-केंद्रित, समावेशी और सतत बताते हुए कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव से है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति निर्माण से लेकर उसके क्रियान्वयन तक प्रशासन की सक्रियता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता निर्णायक होती है। अधिकारियों को लक्ष्य-आधारित और जन-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह देखना जरूरी है कि उनसे किसानों की आय, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को समान अवसर कितने मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के कारण चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन इनमें अपार संभावनाएं भी छिपी हैं। विभागीय सीमाओं से ऊपर उठकर सभी को “टीम उत्तराखंड” की भावना से कार्य करना होगा।

उन्होंने अधिकारियों से अपने सेवा क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान देने और जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान प्राप्त जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित उत्तराखंड की नींव सुशासन, तकनीक व नवाचार तथा जन-केंद्रित सतत विकास पर टिकी है। ई-गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शासन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील राज्य में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना प्राथमिकता होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक योजना का स्पष्ट आउटपुट और आउटकम निर्धारित होना चाहिए। केवल बजट खर्च हो जाना ही सफलता का पैमाना नहीं है। अधिकारियों के निर्णय आने वाली पीढ़ियों की दिशा तय करते हैं, इसलिए अपने दायित्वों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के अवसर के रूप में निभाएं।

उद्घाटन सत्र के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं हॉल में बैठकर विभिन्न विषयों पर हो रहे मंथन और संवाद को सुनते रहे तथा महत्वपूर्ण सुझावों को नोट किया।

इस अवसर पर सेतु आयोग के सीईओ शत्रुघ्न सिंह, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, नीति आयोग से प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. नीलम पटेल सहित आईएएस अधिकारी और विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गणेश जोशी रूद्रपुर में गणेश जोशी की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर
Next Article भाजपा भाजपा ने कांग्रेस पर नफरत और झूठ फैलाने का आरोप लगाया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

खेल प्रतिभाओं
राज्यहरियाणा

स्कूलों में खेल प्रतिभाओं की पहचान और सुविधाओं का आंकलन अब डिजिटल पोर्टल के जरिए

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में शिक्षा विभाग…

2 Min Read
उत्तर प्रदेश

वृंदावन में बड़ा हादसा टला: प्रेमानंद महाराज लोहे के ट्रस गिरने से बाल-बाल बचे, वीडियो वायरल

वृंदावन में बड़ा हादसा टला: प्रेमानंद महाराज लोहे के ट्रस गिरने से बाल-बाल बचे, वीडियो वायरल वृंदावन, उत्तर प्रदेश –…

3 Min Read
कांग्रेस
उत्तर प्रदेशराज्य

मनरेगा पर हमले के खिलाफ नोएडा में कांग्रेस का एलान, शुरू होगा “मनरेगा बचाओ संग्राम”

महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून पर हमले के खिलाफ एक प्रेस वार्ता का आयोजन…

4 Min Read
पूर्व शिक्षा मंत्री
पंजाबराज्य

पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने अमलोह में तिरंगा फहराया, संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा का दिया संदेश

पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने 77वें गणतंत्रता दिवस पर अमलोह में तिरंगा फहराया और देशवासियों को शुभकामनाएं…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: विकसित भारत 2047 में उत्तराखंड की निर्णायक भूमिका: मुख्यमंत्री धामी का जोर
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password