jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में BJP पार्षद की कुर्सी गई: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर लड़ा था चुनाव, कोर्ट ने रद्द किया निर्वाचन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में BJP पार्षद की कुर्सी गई: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर लड़ा था चुनाव, कोर्ट ने रद्द किया निर्वाचन
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में BJP पार्षद की कुर्सी गई: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर लड़ा था चुनाव, कोर्ट ने रद्द किया निर्वाचन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 16, 2026 9:13 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गाजियाबाद। नगर निगम के विजयनगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-26 माधोपपुरा- सुंदरपुरी से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुने गए पार्षद राजकुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अदालत के एक कड़े फैसले के बाद उनकी पार्षद पद की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। यह पूरा मामला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर कथित रूप से फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे चुनाव लड़ने और जीत हासिल करने से जुड़ा हुआ है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

जाति प्रमाण पत्र की वैधता को चुनौती

मई 2023 में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों में राजकुमार ने भाजपा के प्रत्याशी के रूप में वार्ड-26 से जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश जाटव को 211 मतों के अंतर से पराजित किया था। चुनाव परिणामों के आने के तुरंत बाद ही पराजित उम्मीदवार सुरेश जाटव ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसमें राजकुमार के जाति प्रमाण पत्र की वैधता को चुनौती दी गई थी।

कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाया

हालांकि, उस दौरान तकनीकी कारणों और जांच का विषय बताकर तत्काल कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। जिसके बाद सुरेश जाटव ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया और चुनाव याचिका दायर की। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सिंहल की अदालत ने इस मामले की लंबी सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाया।

अदालत ने किस आधार पर सुनाया फैसला?

अदालत ने पाया कि प्रशासनिक और जिला स्तरीय जाति सत्यापन जांच समिति की रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार मूल रूप से केवट-मल्लाह जाति से ताल्लुक रखते हैं, जो कि अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आती है। इसके बावजूद उन्होंने कथित तौर पर कोरी समाज का जाति प्रमाण पत्र बनवाकर एससी के लिए आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ा था। इस गंभीर अनियमितता को देखते हुए अदालत ने राजकुमार का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया। साथ ही, इस आदेश की प्रतियां राज्य निर्वाचन आयोग और जिलाधिकारी को अग्रेषित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

पार्षद ने सभी आरोपों को सिरे से नकारा

इससे आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की जा सके। पार्षद की सदस्यता रद होने के बाद अब वार्ड-26 में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उपचुनाव या आगामी स्थिति को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। क्योंकि निगम के मौजूदा कार्यकाल में अभी लगभग दो साल का वक्त शेष है। दूसरी ओर, इस पूरी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व पार्षद राजकुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकार है।

अब क्या करेंगे विजयनगर वार्ड के बीजेपी पार्षद राजकुमार 

उनका कहना है कि प्रशासन और संबंधित अधिकारियों द्वारा पूरी जांच-पड़ताल और संतुष्टि के बाद ही उनका वैध जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया था। राजकुमार ने स्पष्ट किया है कि वे निचली अदालत के इस निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं और न्याय पाने के लिए उच्च न्यायालय में इस फैसले को चुनौती देंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में 54 साल बाद नए जिलों की सुगबुगाहट: सुक्खू सरकार ने बनाया आयोग, जानिए क्या हैं इसके सियासी और आर्थिक मायने
    Next Article थाना सेक्टर 39 पुलिस व चैन स्नैचिंग करने वाले 02 बदमाशों के बीच हुयी पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    1.75 लाख के 19 चालान फिर भी दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 मौतों का कौन जिम्मेदार?

    ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड में 9 लोगों की मौत के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. जिस बस…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गैंगस्टर विकास दुबे का 6 साल पहले हुआ एनकाउंटर, मगर मृत्यु प्रमाण पत्र अब क्यों जारी हुआ?

    कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपित रहे विकास दुबे की मौत के करीब छह साल बाद आखिरकार उसका…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    फांसी की आहट से कांपे मुस्कान-साहिल! खाना छोड़ा, पहली बार निकले आंसू; जेल में हो रही काउंसलिंग

    देशभर में चर्चा में रहे ब्लू ड्रम हत्याकांड में जिला न्यायालय ने 30 सितंबर को फैसला सुनाया. अदालत ने मुस्कान…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब धंसेगी तो दोबारा बनेगी, जानें ऐसा क्यों बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब सड़क धंसेगी तो दोबारा बनेगी। रविवार…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में BJP पार्षद की कुर्सी गई: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर लड़ा था चुनाव, कोर्ट ने रद्द किया निर्वाचन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password