jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 1.75 लाख के 19 चालान फिर भी दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 मौतों का कौन जिम्मेदार?
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 1.75 लाख के 19 चालान फिर भी दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 मौतों का कौन जिम्मेदार?
उत्तर प्रदेशराज्य

1.75 लाख के 19 चालान फिर भी दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 मौतों का कौन जिम्मेदार?

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 24, 2026 6:36 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड में 9 लोगों की मौत के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. जिस बस में आग लगी, उस पर करीब ₹1.75 लाख के 19 चालान लंबित थे. जांच में सामने आया कि जनवरी 2026 में चिल्ला के पास कम उम्र के चालक द्वारा बस चलाने और जून 2025 में फ्यूल चेंज व रेट्रोफिटिंग नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई हुई थी. यही नहीं, बस की आरसी में काला रंग दर्ज था, जबकि मौके पर वह पीली-सफेद पाई गई. लगातार शिकायतों, परमिट और तकनीकी कमियों के चालान के बावजूद बस का संचालन नहीं रोका गया, जिससे परिवहन विभाग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हुई बस का रिकॉर्ड बेहद चौंकाने वाला है. बस पर बिना परमिट, ओवरस्पीडिंग और बिना ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाने के कई चालान बकाया थे.

आपको बता दें कि बीती रात ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर नई दिल्ली से महोबा जा रही बस (BR32PA8647) में भीषण आग लग गई. शुरुआती जांच के अनुसार, बस के एसी में स्पार्क या ब्लास्ट होने के कारण इंजन लुब्रिकेंट ऑयल में आग फैल गई, जिससे 9 यात्रियों की जलने और दम घुटने से मौत हो गई. फायर सर्विस और पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दर्जनों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस ने मामले में चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

बस में सवार शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि घटना के वक्त आधे यात्री सो रहे थे. जब गाड़ी से बदबू आने लगी तो यात्रियों ने ड्राइवर से बस रोकने को कहा. लेकिन ड्राइवर गुटखा, पान, बीड़ी और सिगरेट में व्यस्त था और यात्रियों की बात पर हंसता रहा. जब धुआं और आग बहुत ज्यादा फैल गई, तब बस को रोका गया. समय पर गाड़ी साइड में न लगाने के कारण फंसे हुए 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल सका.

बिना परमिट और ओवरस्पीडिंग: चालान का लंबा चिट्ठा

19 अगस्त को बिना परमिट के लिए 15,000 रुपये का चालान

19 जनवरी को 12,000 रुपये का चालान

14 मई को 10,500 रुपये का चालान

21 जुलाई को 10,000 रुपये का चालान

7 अप्रैल को एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीडिंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना यूनिफॉर्म के लिए 6,900 रुपये का चालान

1 मार्च को 5,000 रुपये का चालान

15 जून को 4,000 रुपये का चालान

21 फरवरी और 6 मई को 500-500 रुपये के चालान

सीएम योगी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मुआवजे की घोषणा की है. सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल किरंदुल में गरिमामय माहौल में मनाया गया ‘राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस’
    Next Article लखनऊ में 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च: योगी ने भूमिपूजन किया, प्लॉट के रेट ₹2800 वर्गफीट से शुरू
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में आठवीं मंजिल से गिरकर 77 वर्षीय टैक्स एडवोकेट की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में बृहस्पतिवार देर रात बजे आठवीं मंजिल से गिरकर 77 वर्षीय टैक्स एडवोकेट…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आजम खान की यूनिवर्सिटी का मामला, अवैध भवनों पर ध्वस्तीकरण की तलवार; RDA ने इलाहाबाद HC में दाखिल की कैविएट

    रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए गए 38 भवनों को लेकर जारी…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में महिला उत्पीड़न के 131 मामले दर्ज, CM सुक्खू बोले- हर शिकायत की होगी जांच

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरूवार को कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें पूरी तरह…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    लखनऊ पहुंचते ही विनोद तावड़े बोले- सपा के PDA का मतलब ‘पराया धन अपना’

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के PDA नारे की नई परिभाषा…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 1.75 लाख के 19 चालान फिर भी दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 मौतों का कौन जिम्मेदार?
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password