jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: भाजपा को पंजाब से कोई लेना देना नहीं: भगवंत मान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » भाजपा को पंजाब से कोई लेना देना नहीं: भगवंत मान
पंजाबराज्य

भाजपा को पंजाब से कोई लेना देना नहीं: भगवंत मान

Tripty Srivastava
Last updated: January 12, 2026 4:39 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

बठिंडा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर पंजाब में धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के वीडियो से छेड़छाड़ कर मुद्दे को भड़काने की कोशिश की, जबकि इसकी फोरेंसिक जांच कराने पर पता चला कि वीडियो में गुरु शब्द का इस्तेमाल किया ही नहीं गया।

Contents
‘भाजपा को पंजाब से कोई लेना देना नहीं’‘पंजाब के लोग धर्म के नाम पर नहीं लड़ेंगे’अकाल तख्त साहिब जरूर जाऊंगा: CM मानAbout The AuthorTripty Srivastava

‘भाजपा को पंजाब से कोई लेना देना नहीं’

सीएम मान ने कहा कि भाजपा को पंजाब के साथ कोई लेना देना नहीं है। अगर उनको गुरु के साथ इतना ही प्यार है, तो वे गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीद दिवस पर पंजाब क्यों नहीं आए। जबकि वह प्रधानमंत्री को निमंत्रण पत्र देने के लिए समय की मांग करते रहे। मगर उनको समय नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री रविवार को बठिंडा में जिला लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के बाद प्रेस वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अब चुनाव में 8-10 महीने रह गए हैं, तो यही कुछ ही किया जाना है। यहां तक कि कांग्रेस अकाली दल और भाजपा की तरफ से एक ही प्रकार के शब्द बोले जा रहे हैं, जिनका मकसद सिर्फ आम आदमी पार्टी की आलोचना करना ही है।

‘पंजाब के लोग धर्म के नाम पर नहीं लड़ेंगे’

उन्होंने कहा कि भाजपा कभी पंजाब को किसी मुद्दे पर लड़ाने की कोशिश करती है, तो कभी किसी मुद्दे पर। लेकिन जब विरोध होता है तो उसको वापस ले लिया जाता है। यहां तक कि सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह व रवनीत बिट्टू से भी झूठ बुलवाने की कोशिश की जाती है। लेकिन पंजाब के लोग समझदार हैं और वह धर्म के नाम पर बिल्कुल भी नहीं लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि वह पंजाब के हक के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे। उन्होंने अकाली दल को लेकर कहा कि पहले तो अकाली दल ने कृषि कानून को लेकर पास हुए बिल और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केंद्र के हवाले करने पर सहमति दी, लेकिन जब विरोध हुआ तो उन्होंने ने भी यू टर्न ले लिया।

अकाल तख्त साहिब जरूर जाऊंगा: CM मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 15 तारीख को अकाल तख्त साहिब में जरूर जाएंगे और अपना स्पष्टीकरण देंगे। उन्होंने कटाक्ष किया कि अब तो वह सड़कों और पुलों का उद्घाटन कर रहे हैं। लेकिन विपक्षी पार्टियों के नेताओं के मानसिक संतुलन इतने बिगड़ गए हैं कि कहीं उनके लिए एक सरकारी पागलखाना न खोलने पड़े।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब अब पढ़ाई में नंबर वन बन चुका है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में टूरिज्म को डेवलप करने के लिए तीन-चार लेयर में काम चल रहा है, जिसके जल्द ही अच्छे नतीजे सामने आएंगे। इसमें बठिंडा की झीलों को भी टूरिस्ट प्लेस के तौर पर डेवलप किया जा रहा है।

भाजपा और अकाली दल की रणनीतियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पार्टियां अपने राजनीतिक फायदे के लिए कभी भी मुद्दों पर यू‑टर्न ले लेती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा पंजाब के हक और विकास के लिए लड़ते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह 15 तारीख को अकाल तख्त साहिब जाकर अपने स्पष्टीकरण देंगे।

इसके अलावा, सीएम ने राज्य में शिक्षा और पर्यटन के विकास की दिशा में भी कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब अब पढ़ाई में नंबर वन बन चुका है और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। बठिंडा की झीलों को जल्द ही आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि राज्य की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिल सके।

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सीएम भगवंत मान का बयान: आतिशी के वीडियो में गुरु साहिबों की बेअदबी के शब्द नहीं थे
Next Article पंजाब में 2025 में भ्रष्टाचार पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति का असर दिखाई दिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश

क्या इंडिया दल टूट जायेगा…अखिलेश ने सब कुछ बता दिया..

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि महाकुंभ के आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

2 Min Read
अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव बोले: बिना प्रधान के संसद में क्या बयान दें? पहलगाम में क्या भूल और चूक हुई?

अखिलेश यादव बोले: बिना प्रधान के संसद में क्या बयान दें? पहलगाम में क्या भूल और चूक हुई? Updated: 22…

2 Min Read
उत्तर प्रदेश

Mayawati In Action : मायावती का बड़ा एक्शन,पति और सास-ससुर को पार्टी से निकाला

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भतीजी एलिस द्वारा अपने पति और सास-ससुर पर लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोपों…

2 Min Read
बजट सत्र
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: भाजपा को पंजाब से कोई लेना देना नहीं: भगवंत मान
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password