jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए…’, अखिलेश यादव का बिना नाम लिए जयंत चौधरी पर हमला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए…’, अखिलेश यादव का बिना नाम लिए जयंत चौधरी पर हमला
उत्तर प्रदेशराज्य

‘हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए…’, अखिलेश यादव का बिना नाम लिए जयंत चौधरी पर हमला

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 17, 2026 8:09 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए पुराने गठबंधन के साथी रहे राष्ट्रीय लोक दल और जयंत चौधरी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा ने गठबंधन में शामिल साथियों को पूरा सम्मान दिया, लेकिन इसके बावजूद कई साथी उनका साथ छोड़कर चले गए। लखनऊ में वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष ने कहा, “कुछ गठबंधन भी ऐसे किए हम लोगों ने, जाने कहां-कहां से आ गए थे गठबंधन वाले। बताओ, हम लोगों ने चवन्नी का रुपया बना दिया, तब भी हमें छोड़कर चले गए।” उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साथ लेकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

अब दलों से ज्यादा जनता पर भरोसा है- अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर सामाजिक न्याय का राज स्थापित किया जाएगा। उन्होंने आरक्षण के जरिए सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार और सम्मान दिलाने की बात कही। अखिलेश ने कहा कि पीडीए के जरिए सामाजिक न्याय के एजेंडे को आगे बढ़ाना पार्टी की प्राथमिकता है।

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र किया

अखिलेश यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणामों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस चुनाव में सपा सरकार बनाते-बनाते रह गई थी। उनके मुताबिक करीब साढ़े तीन लाख वोट और मिल जाते तो प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सकती थी। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने 2022 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने सड़कों की खराब स्थिति, भ्रष्टाचार और पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार के विकास के दावों पर भी कटाक्ष किया और एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर निशाना साधा।

2022 में सपा की सहयोगी थी आरएलडी

2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। गठबंधन में आरएलडी को 33 सीटें मिली थीं, जिनमें पार्टी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव सेपहले आरएलडी ने सपा से गठबंधन खत्म कर भाजपा के साथ हाथ मिला लिया। अखिलेश के ताजा बयान को इसी पुराने गठबंधन और राजनीतिक बदलाव के संदर्भ में देखा जा रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article UP में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, अंबेडकर नगर में घर में मिली लाश, शरीर पर के जेवर गायब
    Next Article धामी सरकार का युवाओं पर फोकस, बनेगा प्रदेश का पहला युवा आयोग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी की उद्योग जगत से अपील, सीएसआर के जरिए उत्तराखंड के विकास में बढ़ाएं भागीदारी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्योग जगत से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी…

    3 Min Read
    सीएम सुक्खू
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    गणतंत्र दिवस के बाद सीएम सुक्खू दिल्ली पहुंचे, सड़क सुधार और एयरपोर्ट विस्तार पर करेंगे चर्चा

    शिमला। शिमला के रिज मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली के लिए…

    1 Min Read
    इंडियाउत्तर प्रदेशताजा खबरराज्य

    Noida News: पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी घटना, उपद्रव के बीच भारी जनहानि होने से बची

    नोएडा:शहर में हाल ही में हुई तोड़फोड़ और उपद्रव की घटनाओं के बीच पुलिस प्रशासन की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    सिख पंथ के मुद्दों को भगवंत सिंह मान ने दी प्राथमिकता, दशकों पुरानी मांगे पहली बार हुईं पूरी

    चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में बहुत कम ऐसे दौर आए हैं, जब किसी सरकार ने सिख धर्म की भावनाओं, परंपराओं और…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए…’, अखिलेश यादव का बिना नाम लिए जयंत चौधरी पर हमला
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password