jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगा PM मोदी का स्वागत, भाजपा ने लॉन्च किया खास गीत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगा PM मोदी का स्वागत, भाजपा ने लॉन्च किया खास गीत
राज्यहरियाणा

हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगा PM मोदी का स्वागत, भाजपा ने लॉन्च किया खास गीत

News Desk
Last updated: July 12, 2026 10:10 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हरियाणा दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित संगठन और सरकार का पूरा तंत्र इस दौरे को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सक्रिय है। प्रशासनिक तैयारियों के साथ-साथ भाजपा ने जनभावनाओं से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर भी विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

इसी क्रम में भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया हरियाणवी गीत “वेलकम टू हरियाणा” तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पूरी तरह हरियाणवी भाषा में तैयार इस गीत के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं, लोकजीवन और अतिथि सत्कार की भावना को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।

हरियाणवी संस्कृति की झलक बना रही लोगों को आकर्षित

गीत के वीडियो में हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान को बेहद प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की भूमि के रूप में हरियाणा की पहचान, दूध-दही की समृद्ध परंपरा, ग्रामीण जीवन, हरियाणवी पहनावा, खड़ी बोली, लोक संस्कृति और खेलों में प्रदेश की गौरवशाली विरासत को स्थान दिया गया है।

वीडियो में पारंपरिक धोती-कुर्ता, सिर पर खंडवा, चौपाल की संस्कृति, देसी खान-पान, पहलवानी और कुश्ती जैसी खेल परंपराओं के साथ हरियाणा की सादगी और अपनत्व को भी उकेरा गया है।

प्रधानमंत्री के ‘राम-राम’ से होती है गीत की शुरुआत

गीत की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा के पिछले दौरे के दौरान बोले गए लोकप्रिय शब्दों से होती है—
“सब बुजुर्गां नै, भाई-बहनां नै और नौजवानां नै राम-राम।”
इसके बाद हरियाणवी अंदाज में प्रदेश की संस्कृति और स्वभाव का वर्णन करते हुए गीत आगे बढ़ता है।
गीत की प्रमुख पंक्तियां हैं—
“धोती-कुर्ता, सर पर खंडवा, चौधर और डंठोरा सै,
लांबे ठाड़े छैल मर्द बीरां का न्यारा टोरा सै।
दूध-दही का खाना, सीधा-सादा बणा,
ठाड़ी बोली, हंसी-ठिठोली, देसी गाणा-बजाणा जी,
जड़े हो या हरि का आना जी…
वेलकम टू हरियाणा… वेलकम टू हरियाणा।”

सोशल मीडिया के जरिए जनभावनाओं से जुड़ने की कोशिश

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा इस बार प्रधानमंत्री के दौरे को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान के साथ जोड़कर इसे जनभागीदारी का उत्सव बनाने का प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से स्थानीय बोली और लोक संस्कृति पर आधारित इस गीत को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जा रहा है।

भाजपा नेताओं का मानना है कि हरियाणवी भाषा और संस्कृति से जुड़ा यह गीत प्रदेशवासियों में अपनत्व का भाव पैदा करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को जन-उत्सव का स्वरूप देगा। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा में बाढ़ प्रबंधन पर सरकार की नजर, अधिकारियों की छुट्टियों पर भी सख्ती
    Next Article श्री राघव मंदिर में होगी भव्य श्रीराम कथा, समिति की बैठक में लिया गया सर्वसम्मति से निर्णय
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    स्व. हरबंस कपूर की 80वीं जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन, गढ़ीकैंट देहरादून में स्वर्गीय हरबंस कपूर की…

    2 Min Read
    गणतंत्र दिवस
    राज्यहरियाणा

    यमुनानगर में 77वें गणतंत्र दिवस पर अनिल विज ने फहराया तिरंगा

    यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित समारोह में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    IIA नोएडा चैप्टर के चेयरमैन पद पर श्री नवीन गुप्ता की लगातार दूसरी बार नियुक्ति, MSME सेक्टर को मिलेगा मज़बूत नेतृत्व

    IIA नोएडा चैप्टर के चेयरमैन पद पर श्री नवीन गुप्ता की लगातार दूसरी बार नियुक्ति, MSME सेक्टर को मिलेगा मज़बूत…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    फ़िल्म “फुले” के लिए आप करेगी प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन Sanjay Singh AAP PC

    बुधवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा नोएडा के सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणवी संस्कृति के रंग में रंगा PM मोदी का स्वागत, भाजपा ने लॉन्च किया खास गीत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password