श्री राम जन कल्याण सेवा समिति (बैलाडीला देव स्थान समिति) और गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में श्री राघव मंदिर परिसर में दिनांक 11-7-2026 रात्रि 7.30 बजे आयोजित बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारी ,सेवादारों एवं नगरपरिवार के श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति में श्री राघव मंदिर परिसर के निर्माणधीन विकास कार्यों , नगर की सुख शांति समृद्धि एवं मंगलकामनाओं के लिए अक्टूबर नवंबर 2026 में भगवान श्री राम कथा का भव्य आयोजन, समिति की आर्थिक आय व्यय रूपरेखा की जानकारी और मंदिर की सुचारू व्यवस्था जैसे आवश्यक विषयों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा कर सर्वसम्मति से अंतिम निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता श्री राम जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष श्री ओंम कुमार साहू जी एवं संचालन समिति के सचिव श्री ए के सिंह ने किया।
इस अवसर पर परम पूज्य महाराज श्री अवधेशानंद जी एवं उनके सहयोगी सम्माननीय आचार्यों, प्रधान पुजारी पंडित सत्येन्द्र प्रसाद शुक्ला जी, श्री राम जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारी एवं मंदिर परिसर में कार्यरत विभिन्न समितियों के पदाधिकारी,श्री सुनील कुमार दूबे जी , श्री रविन्द्र सोनी जी, ,श्री डी पी डहेरिया जी, श्री अखिलेश यादव जी, श्री प्रकाश चंद जैन जी, श्री राजेश निषाद जी, श्री रामाकृष्णा बैरागी जी,श्री राजेश राव जी, श्री राजेश्वर प्रसाद (मामा)जी, श्री डी आर लेंका जी, श्री अमन हजारिका जी, श्री सौरभ पाण्डेय जी, श्री कामता प्रसाद जी, श्री एम के मल्लाह जी, श्री कृष्ण जीवन शुक्ला जी, ओंम प्रकाश साहू जी, प्रवेश जोशी जी, श्री ए एन तिवारी जी, श्री बबलू तिवारी जी, कृष्णानंद भंडारी जी, श्री विजय कुमार जी, श्री विश्वकर्मा जी, श्री गुप्ता जी आदि अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
सभी उपस्थित श्रद्वालुओं को धन्यवाद श्री ओंमकुमार साहू जी ने दिए ।

