jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राज्यसभा टिकट नहीं मिला तो BJP को ‘टाटा-बाय-बाय’! पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की पोस्ट से हलचल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राज्यसभा टिकट नहीं मिला तो BJP को ‘टाटा-बाय-बाय’! पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की पोस्ट से हलचल
उत्तर प्रदेशराज्य

राज्यसभा टिकट नहीं मिला तो BJP को ‘टाटा-बाय-बाय’! पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की पोस्ट से हलचल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 8, 2026 6:33 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। फेसबुक पर ‘टाटा बाय-बाय’ लिखकर सियासी हलचल बढ़ाने वाले आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने बुधवार को भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ दी है। अब वह समर्थकों के साथ बड़ी बैठक करेंगे और उनकी राय के आधार पर आगे की राजनीतिक राह तय करेंगे। हालांकि, उन्होंने फिलहाल किसी दूसरे दल में जाने का ऐलान नहीं किया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

धर्मेंद्र कश्यप ने भाजपा से नाराजगी की वजह बताते हुए वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘2024 में जब मैंने चुनाव लड़ा और जिन लोगों ने मेरी खुलकर खिलाफत की, वो अगर पार्टी में बड़े पद पर बैठें तो कष्ट तो होगा। ऐसे लोगों पर पार्टी कोई एक्शन नहीं लेगी तो हम जैसे लोगों का टाटा बाय-बाय कहना स्वाभाविक है।’ हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया। भाजपा छोड़ने के ऐलान के साथ ही धर्मेंद्र कश्यप ने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर भी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं की। उन्होंने कहा कि पहले समर्थकों के साथ बड़ी बैठक होगी। इसमें सभी की राय सुनी जाएगी और उसके बाद आगे की रणनीति तय होगी। समर्थक जैसा कहेंगे, उसी के मुताबिक वह निर्णय लेंगे।

राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची के बाद शुरू हुआ था घटनाक्रम

सोमवार शाम भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसके बाद मंगलवार शाम करीब पांच बजे धर्मेंद्र कश्यप ने फेसबुक पर सिर्फ ‘टाटा बाय-बाय’ लिखा। पोस्ट में न भाजपा का नाम था और न ही पार्टी छोड़ने की स्पष्ट घोषणा। हालांकि इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। उनकी पोस्ट को राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने से जोड़कर भी देखा गया, हालांकि बुधवार को अपनी नाराजगी बताते हुए उन्होंने मुख्य रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में विरोध करने वालों को संगठन में पद मिलने का मुद्दा उठाया।

बसपा से सपा और फिर भाजपा का सफर

धर्मेंद्र कश्यप आंवला लोकसभा सीट से वर्ष 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। इससे पहले वह बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे। वर्ष 2002 में उन्होंने बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता, जबकि 2007 में सपा के टिकट पर विधायक बने। मुलायम सिंह यादव सरकार में वह सपा कोटे से दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी रहे। इसके बाद वर्ष 2013 के आखिर में वह भाजपा में शामिल हुए।

धर्मेंद्र ने बेटी को कहीं से भी टिकट दिलाने का किया दावा

धर्मेंद्र कश्यप अपनी बेटी कीर्ति कश्यप को भी सक्रिय राजनीति में लाने की तैयारी में हैं। इसके लिए बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि वह जहां से चाहेंगे, वहां से उनकी बेटी को टिकट मिलेगा। हालांकि, इस संबंध में उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि टिकट किस राजनीतिक दल से होगा। मालूम हो कि धर्मेंद्र कश्यप ओबीसी बिरादरी से आते हैं और रुहेलखंड मंडल की सीटों पर ओबीसी बिरादरी का काफी दबदबा है।

सियासी गलियारों में दबाव की राजनीति बनाने की चर्चा

धर्मेंद्र कश्यप के इस कदम को पार्टी का एक धड़ा दबाव की राजनीति बता रहा है। उनका कहना है कि जाने से पहले इतना ढोल पीटना कई तरह के इशारे कर रहा है। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि समर्थकों के साथ बैठक कर धर्मेंद्र कश्यप अपना दम दिखाने की तैयारी में भी हैं। वहीं धर्मेंद्र कश्यप के इस कदम के संबंध में आंवला के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का कहना है कि वह पार्टी के बड़े नेता हैं। यदि किसी बात को लेकर उनमें नाराजगी है तो उसे जल्द ही मिलकर दूर करने की कोशिश करेंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी: दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट अब साफ!
    Next Article शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत: ‘संत प्रेमानंद की किडनी की हो जांच…’; आशुतोष ब्रह्मचारी ने उठाई ये मांग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    लोनी में लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, बेटियों को लेकर विवाद बना वजह

    लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने 27 जुलाई को पूजा कॉलोनी स्थित बंद मकान में मिले महिला के शव के मामले…

    4 Min Read
    जम्मू कश्मीर

    वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल | यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

    वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल | यात्रा अस्थायी रूप से…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में 15 वर्षीय लड़की पर नहीं होगा केस

    नई दिल्ली। बीते दिनों जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने वाली 15 वर्षीय लड़की के खिलाफ कोई पुलिस…

    3 Min Read
    बजट सत्र
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बजट सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: राज्यसभा टिकट नहीं मिला तो BJP को ‘टाटा-बाय-बाय’! पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की पोस्ट से हलचल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password