jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: यूपी: दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट अब साफ!
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी: दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट अब साफ!
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी: दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट अब साफ!

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 8, 2026 6:24 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

यूपी से राज्यसभा चुनाव के लिए दो निर्दलीय प्रत्याशियों कंते सयन्ना और ओंकार नाथ चौरसिया की ओर से किया गया नामांकन रद कर दिया गया है। विधायकों का समर्थन न होने व अन्य कमियों के चलते इनका नामांकन रद किया गया है। ऐसे में अब भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के पर्चे की जांच बुधवार को की गई। मैदान में भाजपा के आठ, सपा के दो और दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी थी। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हैदराबाद के रहने वाले कंते सयन्ना और दूसरे ओंकार नाथ चौरसिया शामिल थे। फिलहाल दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन रद होने के बाद अब भाजपा के आठ व सपा के दो प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

10 राज्यसभा सीटों पर अब 10 प्रत्याशी ही मैदान में हैं

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर अब 10 प्रत्याशी ही मैदान में हैं और ऐसे में अब यह निर्विरोध चुनाव जीत जाएंगे। आगे नौ अक्तूबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख है और 16 अक्तूबर को मतदान की तारीख तय की गई है, लेकिन अब इसकी कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। भाजपा के धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, राम प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह और श्रुति गंगवार तथा सपा के प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी का निर्विरोध चुना जाना तय है।

विधान परिषद चुनाव में भी 29 प्रत्याशियों का पर्चा खारिज

वहीं यूपी में विधान परिषद की खंड स्नातक व खंडशिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन करने वाले 188 प्रत्याशियों में से 29 प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया है। अब मैदान में 159 प्रत्याशी बचे हैं। नौ अक्तूबर को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे और 23 अक्तूबर को चुनाव होगा। आगरा खंड स्नातक सीट से सात प्रत्याशियों का पर्चा खारिज किया गया है। अब यहां मैदान में 13 प्रत्याशी बचे हैं।

एमएलसी में लखनऊ खंड स्नातक सीट पर पांच प्रत्याशियों का पर्चा खारिज

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर चार प्रत्याशियों का पर्चा खारिज होने के बाद 15 प्रत्याशी, लखनऊ खंड स्नातक सीट पर पांच प्रत्याशियों का पर्चा खारिज होने के बाद 17, मेरठ खंड स्नातक सीट पर दो पर्चे खारिज होने के बाद आठ, वाराणसी खंड स्नातक सीट से तीन पर्चे खारिज होने के बाद 24, गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से दो पर्चे खारिज होने के बाद 17, लखनऊ खंड शिक्षक सीट पर एक पर्चा खारिज होने के बाद 13, मेरठ खंड शिक्षक सीट पर एक पर्चा खारिज होने के बाद 10 और वाराणसी खंड शिक्षक सीट से चार प्रत्याशियों के पर्चे खारिज होने के बाद अब 10 प्रत्याशी वहां मैदान में हैं। आगरा खंड शिक्षक व बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर किसी भी प्रत्याशी का नामांकन रद नहीं हुआ है। ऐसे में आगरा खंड शिक्षक सीट पर 15 व बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब कुल 159 प्रत्याशी मैदान में हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पटना से लखनऊ आ रही IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, विमान का अगला हिस्सा डैमेज
    Next Article राज्यसभा टिकट नहीं मिला तो BJP को ‘टाटा-बाय-बाय’! पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की पोस्ट से हलचल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘मर जाओ’, पति के इन शब्दों से नाराज महिला गंगा में कूदी, 14 घंटे बहने बाद 40 किमी दूर सुरक्षित मिली

    ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोई… उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ये कहावत चरितार्थ होती दिखाई दी. पति से…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP में उबाल, केजरीवाल बोले- BJP ने फिर फर्जी केस में फंसाया

    नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टेंडर घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने मंगलवार को…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    चिकित्सा शिक्षा में शामिल हो पोषण और जीवनशैली का पाठ : नीति आयोग सदस्य

    नई दिल्ली। चिकित्सा शिक्षा केवल उपचार ही नहीं, सही खानपान और जीवनशैली भी सिखाए, इसे भी चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम में…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी की नाराजगी के बाद ठेकेदार फर्म और एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी कार्यवाही

    उत्तर प्रदेश में अयोध्या से चित्रकूट तक राम वन गमन मार्ग के निर्माण में गड़बड़ी और बरसात में सड़क क्षतिग्रस्त…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: यूपी: दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों का नामांकन खारिज, राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट अब साफ!
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password