jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर BJP का पलटवार, खजान दास बोले- दलित अपमान का झूठ फैलाकर भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर BJP का पलटवार, खजान दास बोले- दलित अपमान का झूठ फैलाकर भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस
उत्तराखंडराज्य

हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर BJP का पलटवार, खजान दास बोले- दलित अपमान का झूठ फैलाकर भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

News Desk
Last updated: August 30, 2026 8:30 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल के शुद्धीकरण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले पर आज 29 अगस्त को जहां राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा तो वहीं उत्तराखंड बीजेपी ने अपने स्टाइड में कांग्रेस को जवाब दिया. इसी मामले को लेकर उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश मुख्यालय देहरादून में कैबिनेट मंत्री खजानदास ने प्रेस वार्ता की और सरकार व बीजेपी का पक्ष रखा.

Contents
About The AuthorNews Desk

कैबिनेट मंत्री खजानदास ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोपों से बचने के लिए कांग्रेस जातीय राजनीति को ढाल बना रही है और दलित अपमान का झूठ फैलाकर देवभूमि की सामाजिक एकता और छवि को नुकसान पहुंचा रही है. कांग्रेस को तथ्यों को नकारकर शुद्धीकरण कार्यक्रम को लेकर जनता में भ्रम फैलाना बंद करना चाहिए.

श्रीराम सेना धर्मार्थ न्यास का बीजेपी ने कोई संबंध नहीं: उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का रहा है. उत्तराखंड देवभूमि है और यहां समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार एवं सम्मान प्राप्त है. जिस शुद्धीकरण कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही है, उसका आयोजन श्रीराम सेना धर्मार्थ न्यास नाम की सामाजिक संस्था की ओर से किया गया था. संस्था के पदाधिकारियों ने स्वयं स्पष्ट किया है कि उसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है. ऐसे में कार्यक्रम को सीधे भाजपा से जोड़ना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है.

शुद्धीकरण कार्यक्रम के पीछे दलित विरोधी भावना नहीं: उन्होंने कहा कि संस्था ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के पीछे किसी प्रकार की दलित विरोधी भावना नहीं थी. संस्था के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में लगाए गए कथित इस्लामिक नारों और कथित हिंदू विरोधी तत्वों की मौजूदगी के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

धार्मिक नारों पर कांग्रेस चुप्प क्यों: खजान दास ने आरोप लगाया कि कांग्रेस धार्मिक और सामाजिक घटनाओं को राजनीतिक विवाद का रूप देकर अपने वोट बैंक की राजनीति को साधने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि रामलीला मंच से जुड़े विवाद में कथित तौर पर लगाए गए धार्मिक नारों को लेकर कांग्रेस नेताओं की चुप्पी क्यों है?

खजान दास का कहना है कि कांग्रेस की निगाहें दलित मुद्दे पर हैं, लेकिन उसका वास्तविक निशाना मुस्लिम तुष्टिकरण को लेकर उठ रहे सवालों से ध्यान हटाना है. कांग्रेस अब अपने राजनीतिक रूप से असहज सवालों से बचने के लिए सनातन समाज को बांटने की कोशिश कर रही है.

राहुल गांधी के बयान पर भी पलटवार: राहुल गांधी की ओर से दलित सम्मान और सामाजिक भेदभाव से जुड़े मुद्दों पर दिए जा रहे बयानों के संदर्भ में खजान दास ने कांग्रेस के इतिहास पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दूसरों को दलित विरोधी बताने से पहले अपने अतीत का हिसाब दे. उन्होंने वर्ष 1952-54 के दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर की चुनावी हार का जिक्र करते हुए कांग्रेस से जवाब मांगा.

बीजेपी का कांग्रेस से सवाल: खजान दास ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया गया और बाद में वर्ष 1990 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया. जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अपने ही कई नेताओं को भारत रत्न दिया. लेकिन संविधान निर्माता को यह सम्मान नहीं दिया गया.

खजान दास ने कहा कि आज आंबेडकर के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस को अपने इतिहास का जवाब देना चाहिए. उनके मुताबिक कांग्रेस का दलित प्रेम केवल सियासी बयानबाजी तक सीमित है. खजान दास ने उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़े एक पुराने विवाद का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, जो दलित समाज से आते हैं, जब कांग्रेस छोड़कर गए थे, तब कथित तौर पर उनकी तस्वीर को जमीन पर पटककर कांग्रेस भवन से बाहर फेंका गया था. इस घटना को कांग्रेस के दलित सम्मान के दावों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए.

रुद्रपुर की कथित धमकी पर भी कांग्रेस से सवाल: भाजपा ने रुद्रपुर में मौलाना की ओर से दी गई कथित धमकी को लेकर भी कांग्रेस को घेरा. खजान दास ने सवाल किया कि कांग्रेस इस मामले पर चुप क्यों है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसी गंभीर घटना पर उसके नेता खुलकर विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं?

उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस की राजनीति वोट बैंक के दबाव में इतनी मजबूर हो गई है कि वह धमकी और भय की राजनीति के खिलाफ बोलने से भी बच रही है. उन्होंने कांग्रेस से स्पष्ट रुख सामने रखने की मांग की. खजान दास ने कांग्रेस से अपील की कि वह भ्रम फैलाने की राजनीति से ऊपर उठकर उत्तराखंड में भाईचारे, शांति, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में काम करे. उन्होंने कहा कि भाजपा जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर समाज को बांटने की राजनीति का समर्थन नहीं करती.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM धामी का आज नैनीताल दौरा, गौलापार में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास
    Next Article उत्तराखंड की नई सहकारिता नीति में युवाओं पर फोकस, नौकरी के साथ उद्यमिता के खुलेंगे नए रास्ते
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    सरकारी विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता सुधार पर जोर, NAAC और NIRF रैंकिंग के लिए बनेगी कार्ययोजना

    देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति…

    2 Min Read
    पप्पू यादव
    बिहार

    बिहार में पप्पू यादव का बड़ा ऐलान: 9 जुलाई को होगा राज्यव्यापी चक्का जाम, वोटर लिस्ट संशोधन के खिलाफ उठी आवाज

    बिहार में पप्पू यादव का बड़ा ऐलान: 9 जुलाई को होगा राज्यव्यापी चक्का जाम, वोटर लिस्ट संशोधन के खिलाफ उठी…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू के बड़े संकेत: जल्द होगा हिमाचल कैबिनेट विस्तार, IAS-IPS-IFS कैडर में कटौती पर भी बोले

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बताया कि खराब मौसम के कारण प्रियंका गांधी वाड्रा देयोरी स्कूल के…

    4 Min Read
    मनरेगा
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नोएडा में कांग्रेस का सांकेतिक भूख हड़ताल

    महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा आज मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिन का सांकेतिक भूख हड़ताल आज सैक्टर 137…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर BJP का पलटवार, खजान दास बोले- दलित अपमान का झूठ फैलाकर भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password