jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: CM धामी का आज नैनीताल दौरा, गौलापार में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM धामी का आज नैनीताल दौरा, गौलापार में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास
उत्तराखंडराज्य

CM धामी का आज नैनीताल दौरा, गौलापार में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास

News Desk
Last updated: August 30, 2026 8:23 am
News Desk
Share
SHARE

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय नैनीताल दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री गौलापार पहुंचकर उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद हल्द्वानी में व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद करेंगे. मुख्यमंत्री शहर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे और शाम को एफटीआई हैलीपैड से देहरादून रवाना होंगे.

Contents
About The AuthorNews Desk

गौर हो कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश का पहला खेल यूनिवर्सिटी की सौगात मिलेगी. हल्द्वानी गौलापार में बने खेल विश्वविद्यालय से प्रदेश के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा. खेल यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के लिए गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन होगा, जिसके लिए पूर्व में ही तैयारियां पूरी कर ली गई थी. वहीं खेल विश्वविद्यालय के लिए कुलपति समेत 94 पदों को भी स्वीकृति मिल गई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त यानि आज एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रुद्रपुर के डीपीएस स्कूल मैदान से हेलीकॉप्टर के जरिए गौलापार के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम हैलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री 12 बजकर 10 मिनट पर कार से उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे और पांच मिनट बाद विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे.

यहां दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 2 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रतिभाग करेंगे. इस दौरान उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन और शिलान्यास के साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे क्रीड़ा विश्वविद्यालय से कार द्वारा हल्द्वानी के आईटीडीसी फॉर्च्यून के लिए रवाना होंगे. यहां दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक व्यापार और उद्योग बंधुओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इस दौरान मुख्यमंत्री उद्योग और व्यापार जगत से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री आईटीडीसी फॉर्च्यून से आनंद बाग, जिला सहकारी बैंक के पास पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे. शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आनंद बाग से मुखानी स्थित साउथ एन्क्लेव-4, फार्म नंबर-03 के लिए रवाना होंगे. यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री एफटीआई हैलीपैड के लिए रवाना होंगे.मुख्यमंत्री शाम 4 बजकर 40 मिनट पर एफटीआई हैलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे. दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM धामी ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले- व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़
    Next Article हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर BJP का पलटवार, खजान दास बोले- दलित अपमान का झूठ फैलाकर भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    नायब सैनी
    राज्यहरियाणा

    मीडिया पर दबाव लोकतंत्र के लिए खतरा: पंजाब सरकार पर बरसे सीएम नायब सैनी

     हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कुकत्य करने…

    2 Min Read
    मेयर चुनाव
    पंजाबराज्य

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला: कांग्रेस, आप और भाजपा अलग उम्मीदवारों के साथ मैदान में

    चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है तथा अब की बार कांग्रेस…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    नायब सरकार का बड़ा प्लान: एनसीआर को बनाया जाएगा निवेश और आधुनिक सुविधाओं का हब

    चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल हरियाणा के जिलों को देश के सबसे आधुनिक, सुव्यवस्थित और निवेश-अनुकूल क्षेत्र के रूप…

    4 Min Read
    कृषक गोष्ठी
    उत्तराखंडराज्य

    ऊधमसिंह नगर में कृषक गोष्ठी: मक्का की खेती को बढ़ावा देने पर जोर

    रूद्रपुर। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ0 वी0के0एस0 यादव ने बताया कि ग्रीष्मकालीन धान को हतोत्साहित किए जाने तथा मक्का की फसल…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: CM धामी का आज नैनीताल दौरा, गौलापार में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password