jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद में मामूली विवाद पर चली गोलियां, युवक की मौत; दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद में मामूली विवाद पर चली गोलियां, युवक की मौत; दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

गाजियाबाद में मामूली विवाद पर चली गोलियां, युवक की मौत; दो गिरफ्तार

News Desk
Last updated: July 14, 2026 8:34 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद)। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की रतीराम कालोनी में रविवार रात साइड मांगने व हार्न बजाने पर पड़ोसी युवक ने कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी।

Contents
About The AuthorNews Desk

एक गोली युवक की बुआ के बेटे को छूते हुए निकली और वह मामूली रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई ने आरोपित युवक, उसकी पत्नी और पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित की पत्नी और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

रतीराम कालोनी स्थित डेयरी वाली गली में सूरज परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में दो बेटे आजाद, विपिन और एक बेटी पूनम हैं। आजाद और पूनम की शादी हो चुकी है। उनके बड़े भाई भी गली में रहे हैं। रविवार को भतीजे पवन की बेटी का नामकरण संस्कार था।

सभी रिश्तेदार एकत्र हुए थे। समारोह समाप्त होने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे विपिन और गौरव रिश्तेदारों को लोनी बार्डर घर छोड़ने गए थे। जब वह वापस गली में पहुंचे तो पड़ोसी सोनू घर के बाहर दोस्तों के साथ खड़ा था।

साइड कटने को कहने पर शुरू हुई थी कहासुनी

विपिन ने बाइक का हार्न बजाकर सोनू को साइड हटने का इशारा किया लेकिन सोनू रोड़ से एक ओर होने के बजाय कहासुनी करने लगा। दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान सोनू ने विपिन को थप्पड़ मार दिया। वह बाइक समेत नीचे गिर गया।

झगड़ा हुआ देख सोनू का पिता ब्रहमपाल और पत्नी भी बाहर आ गई। वह भी विपिन और गौरव से कहासुनी करने लगे। विवाद बढ़ने पर सोनू घर के अंदर से पिस्टल निकाल लाया। उसने विपिन और गौरव की ओर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी।

पहली गोली खाली निकल गई। दूसरी गौरव के उलटे हाथ को छूकर निकली। जबकि तीसरी गोली विपिन के सीने के नीचे जा लगी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गया। गोली लगने की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे।

स्वजन विपिन और गौरव को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विपिन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी और एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने मौका मुआयना किया।

डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि मृतक के भाई आजाद की शिकायत पर सोनू, उसके पिता ब्रहमपाल और पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। ब्रहमपाल और सोनू की पत्नी आशा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित सोनू की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई है। पुलिस ने टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं।

पहले भी हुआ मुकदमा

डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ लोनी बार्डर थाने में वर्ष 2020 में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज है। जिस मामले में वह जेल भी गया था। उसका आपराधिक लोगों के साथ उठना बैठना है।

वह पिस्टल कहां से लाया था। इसकी भी जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि उसके पिता ब्रहमपाल के खिलाफ दिल्ली के एक थाने में वर्ष 2020 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।

पुलिस बल किया तैनात

एसीपी अंकुर विहार ने बताया कि पीड़ित और आरोपित के घरों की दूरी महज 150 से 200 मीटर है। दोनों पक्षों में आपसी तनाव को देखते हुए कालोनी में पुलिस बल तैनात किया गया है। शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में नशे का अंधेरा, अपराधों की बढ़ती घटनाओं से सहमे लोग
    Next Article दिल्ली में धूल प्रदूषण पर एआई की नजर, मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया डस्ट पोर्टल 2.0
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    मेदांता नोएडा में कॉम्प्लेक्स किडनी ट्रांसप्लांट सफल, दिव्यांग मरीज को मिला नया जीवन

    नोएडा, 23 मार्च 2026। मेदांता हॉस्पिटल, नोएडा के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी उच्चस्तरीय चिकित्सा विशेषज्ञता का परिचय देते…

    2 Min Read
    मेरठ
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    मेरठ में एक और हादसा; नाले में गिरा एक और युवक, तलाश जारी

    दिल्ली रोड पर नवीन मंडी के निकट मेरठ ब्लॉक के सामने स्थित नाले में एक युवक के गिर जाने से…

    2 Min Read
    उत्तराखंड

    कांवड़ यात्रा 2025: 12 दिन में 3.56 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे हरिद्वार | जानिए प्रशासनिक तैयारियां, चुनौतियाँ और प्रभाव

    कांवड़ यात्रा 2025: 12 दिन में 3.56 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे हरिद्वार | जानिए प्रशासनिक तैयारियां, चुनौतियाँ और प्रभाव 📍 Updated:…

    3 Min Read
    सहकारी हाउसिंग सोसायटियों
    पंजाबराज्य

    भगवंत मान सरकार द्वारा सहकारी हाउसिंग सोसायटियों में संपत्ति अधिकारों की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक सुधार प्रस्तुत

    संपत्ति अधिकारों की रक्षा और लंबे समय से चली आ रही कानूनी अनिश्चितता को दूर करने के उद्देश्य से एक…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद में मामूली विवाद पर चली गोलियां, युवक की मौत; दो गिरफ्तार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password