jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने किया 50वें कुंजापुरी मेले का शुभारंभ: टिहरी में पर्यटन और स्थानीय स्वरोजगार को मिल रहा है नया आयाम
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री धामी ने किया 50वें कुंजापुरी मेले का शुभारंभ: टिहरी में पर्यटन और स्थानीय स्वरोजगार को मिल रहा है नया आयाम
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने किया 50वें कुंजापुरी मेले का शुभारंभ: टिहरी में पर्यटन और स्थानीय स्वरोजगार को मिल रहा है नया आयाम

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 12, 2026 7:07 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई टिहरी: सीएम धामी आज नरेंद्रनगर दौरे पर रहे. नरेंद्रनगर में सीएम धामी ने 50वें सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर विधिवत शुभारंभ किया. नौ दिवसीय राज्यस्तरीय मेले की स्वर्ण जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री ने झांकियों का अवलोकन किया. साथ ही विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

टिहरी में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां कुंजापुरी मेले के शुभारंभ अवसर पर टिहरी जनपद में संचालित विकास योजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड और पर्यटन मार्ग का निर्माण किया जा रहा है. इसके साथ ही नरेंद्रनगर में राजकीय पॉलिटेक्निक के उच्चीकरण, केंद्रीय विद्यालय, विधि महाविद्यालय, सभागार निर्माण, गजा अस्पताल के उच्चीकरण और करीब 50 करोड़ रुपये की सीवर लाइन सहित विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्थानीय जरूरतों के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है.

1974 में शुरू हुआ मेला, अब मना रहा स्वर्ण जयंती: नरेंद्रनगर में आयोजित मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा वर्ष 1974 से लगातार आयोजित हो रहा यह मेला धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और क्षेत्रीय विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है. उन्होंने मेले के संस्थापक एवं तत्कालीन जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह पांगती के योगदान की सराहना की। वहीं, आयोजन समिति, स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कलाकारों को स्वर्ण जयंती आयोजन की बधाई दी.

झांकियों में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति: मां कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती के शुभारंभ पर नरेंद्रनगर में आकर्षक झांकियां निकाली गईं. छोलिया नृत्य, महिषासुर मर्दिनी, नरसिंह अवतार, माखन होली, मां कुंजापुरी और बदलता नरेंद्रनगर जैसी झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया. सांस्कृतिक दलों के साथ प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया. झांकियों और जनजागरूकता रैली के माध्यम से लोक संस्कृति, सामाजिक जागरूकता और विकास के संदेश दिए गए.

स्थानीय उत्पादों और स्वरोजगार को बढ़ावा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा पलायन रोकना, स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने होमस्टे, एक जनपद-दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालयाज, स्टेट मिलेट मिशन और एप्पल मिशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से स्थानीय उत्पादों, कृषि और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

पांच साल में 35 हजार से अधिक नियुक्तियां: मां कुंजापुरी मेले के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के विभिन्न निर्णयों और उपलब्धियों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी गई हैं. मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और सशक्त भू-कानून सहित विभिन्न फैसलों का जिक्र करते हुए उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प को दोहराया.

19 अक्टूबर तक चलेगा स्वर्ण जयंती मेला: नरेंद्रनगर में मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक नौ दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं, विद्यालय स्तरीय आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे. कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह नेगी, किशन महिपाल, मीना राणा, संगीता ढौंडियाल, पांडवाज बैंड सहित कई कलाकार शामिल होंगे. मेले का समापन पद्मश्री प्रीतम भरत्वाण के जागर गायन के साथ होगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरिद्वार कैबिनेट बैठक से पहले कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत की दो टूक: मांगें पूरी न हुईं तो करूंगी आमरण अनशन
    Next Article रामनगर में ऐतिहासिक पहल: गिरिजा देवी मंदिर के पास कोसी नदी तट पर पहली बार गूंजी भव्य महाआरती, सीएम धामी ने दी बधाई
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंड

    गदरपुर चुनाव में दिखा जनता का जनसैलाब! प्रीति सरदार का नामांकन, जीत का किया दावा | Panchayat Chunav 2025

    गदरपुर ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुका है। नामांकन प्रक्रिया…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    न्यू हरोली में 3.50 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ‘पूर्व सैनिक भवन’: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान तथा…

    3 Min Read
    औद्योगिक मॉडल टाउनशिप
    राज्यहरियाणा

    अंबाला में बनेगी पहली औद्योगिक मॉडल टाउनशिप, CM ने दी अंतिम मंजूरी

    चंडीगढ़:  भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में दस औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) बनाने की घोषणा की थी।…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बनेगा एआई विश्वविद्यालय, स्कूल निरीक्षण के लिए जम्मू-कश्मीर मॉडल अपनाएगा विभाग

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में एआइ विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। स्कूलों के निरीक्षण के लिए विभाग जम्मू कश्मीर के माडल को अपनाएगा।…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुख्यमंत्री धामी ने किया 50वें कुंजापुरी मेले का शुभारंभ: टिहरी में पर्यटन और स्थानीय स्वरोजगार को मिल रहा है नया आयाम
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password