jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 9, 2026 8:54 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला: शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हो रही देरी को लेकर हिमाचल की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार और जिला प्रशासन को खुला अल्टीमेटम दिया है कि यदि दो दिन के भीतर चुनाव नहीं करवाए गए तो भाजपा सीधे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। शिमला में एक विशेष पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने सरकार पर भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद जानबूझकर चुनाव टालने और लोकतंत्र का गला घोंटने का गंभीर आरोप लगाया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

शिमला में डीसी नहीं डीसीसी अध्यक्ष काम कर रहे

जयराम ठाकुर ने कहा कि वह कई दिन से डीसी शिमला को फोन कर रहे हैं, लेकिन उनके पास फोन सुनने का समय नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि जैसे शिमला में डीसी नहीं डीसीसी अध्यक्ष काम कर रहे हों? उन्होंने कहा कि कई अन्य अधिकारी भी इसी तरह से काम कर रहे हैं, जिनको बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौरा ब्लॉक समिति मामले में स्पष्ट कहा है कि किसी अधिकारी को चुनाव प्रक्रिया अनिश्चितकाल तक टालने का अधिकार नहीं है, क्योंकि मूल अधिनियम में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। इसी तरह नियमों को टालकर जिला परिषद के चुनाव टाले जा रहे हैं।

10 जिला परिषदों में से 9 पर भाजपा काबिज

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के 12 में से 10 जिला परिषदों के चुनाव हो चुके हैं, जिनमें से 9 पर भाजपा काबिज है। इन जिलों में कांग्रेस अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी तक नहीं उतार पाई है। उन्होंने कहा कि 4 में 3 नगर निगम भाजपा जीती है। इसी तरह अधिकारी स्थानीय शहरी निकाय एवं पंचायत समिति में भाजपा को जीत मिली है। प्रदेश में 70 फीसदी प्रधान भी भाजपा समर्थक जीते हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में चुनाव होने पर भाजपा सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने चुनाव टालने का प्रयास किया

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को प्रदेश में कांग्रेस की हार का आभास था। इस कारण पहले डिजास्टर एक्ट लगाकर चुनाव टालने का प्रयास किया गया। बाद में जब भाजपा हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट गई तो सरकार को चुनाव करवाने के लिए बाध्य होना पड़ा।

शिमला जिला परिषद के 13 सदस्य रहे मौजूद

जयराम ठाकुर की पत्रकार वार्ता में शिमला जिला परिषद के 25 में से 13 भाजपा समर्थित सदस्य मौजूद रहे, जिनका जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने परिचय करवाया। नेता प्रतिपक्ष ने इस अवसर पर कहा कि स्पष्ट बहुमत भाजपा के पास है, जिस कारण चुनाव प्रक्रिया को टालने का प्रयास करके लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा विधायक व नेताओं पर लगातार दर्ज हो रहे झूठे मामले

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों, पूर्व विधायकों, पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी निकाय के भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से इसका डटकर विरोध करेगी और संवैधानिक तरीके से जनता की आवाज उठाती रहेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम सुक्खू का बड़ा फैसला: हिमाचल में अत्याधुनिक होंगी जांच सुविधाएं, 75 करोड़ से बनेंगी ऑटोमेटेड लैब
    Next Article गाजियाबाद की सोसायटियों में आवारा कुत्तों का आतंक, लिफ्ट से फ्लैटों के दरवाजे तक पहुंच रहे
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    हरेला प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का पर्व : मुख्यमंत्री धामी

    देहरादून 15 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रकृति, लोक संस्कृति…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    Samajwadi Party Plan In 2027 Election: 2027 के लिए यूपी के दो लड़को की तैयारी तेज…

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव साल 2027 में होना है. इससे पहले समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपनी रणनीतियों…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून: होली से पहले चकराता रोड पर बवाल, पानी के गुब्बारों को लेकर दो गुटों में झड़प

    देहरादून। होली से ठीक पहले राजधानी देहरादून में चकराता रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पानी के गुब्बारे…

    2 Min Read
    महिला सुरक्षा
    उत्तराखंडराज्य

    महिला सुरक्षा पर गंभीर चिंता, दोषियों को कड़ी सजा देने और निष्पक्ष जांच की मांग

    देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password