गाजियाबाद। माता कॉलोनी में रविवार रात आकाश नामक युवक को गोली मारकर फरा चल रहे अमन खान और उसके साथी अरुण को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
कार्यवाहक एसीपी कोतवाली जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक सोमवार देर रात विजयनगर पुलिस सीएसएचपी स्कूल के पास चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान बाइक पर दो युवकों को रुकने का इशारा किया। लेकिन दोनों युवक तेजी से भागने लगे। इसी दौरान न्यू लिंक रोड के पास दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिया।
जवाबी फायरिंग में एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके साथी को पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। घायल युवक अमन खान है। उसने ही रविवार रात माता कालोनी में आकाश के ऊपर जानलेवा हमला किया था। जबकि उसका साथी अरुण है।

