jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देवीधुरा में गूंजे मां वाराही के जयकारे, विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले का भव्य शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देवीधुरा में गूंजे मां वाराही के जयकारे, विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले का भव्य शुभारंभ
उत्तराखंडराज्य

देवीधुरा में गूंजे मां वाराही के जयकारे, विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले का भव्य शुभारंभ

News Desk
Last updated: August 24, 2026 8:20 am
News Desk
Share
SHARE

खटीमा: आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति के रंग में देवीधुरा धाम एक बार फिर सराबोर हो उठा है. ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक छलिया नृत्य और भव्य कलश यात्रा के बीच विश्व प्रसिद्ध देवीधुरा बग्वाल मेले का रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ. मां वाराही के जयकारों से गूंजे धाम में उत्तराखंड सरकार के मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मेले का उद्घाटन किया. अब सबकी निगाहें 28 अगस्त को होने वाली ऐतिहासिक बग्वाल पर टिकी हैं. इस दिन चारों खामों के योद्धा सदियों पुरानी परंपरा को जीवंत करेंगे.

Contents
About The AuthorNews Desk

मेले का आयोजन 4 सितंबर तक चलेगा, जबकि इसका सबसे बड़ा आकर्षण ऐतिहासिक बग्वाल होगा, जिसका आयोजन 28 अगस्त को होगा. बग्वाल में चारों खामों के लोग पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ प्रतिभाग करते हैं. उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ. इसके बाद मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मां वाराही देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश एवं जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की.

शोभायात्रा में दिखी कुमाऊं की समृद्ध लोक संस्कृति: मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्य बाजार से मंदिर मंडल तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई. ढोल-नगाड़ों, छलिया नृत्य और कलश यात्रा के बीच महिलाओं एवं छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर कुमाऊं की समृद्ध लोक संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की. संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के विद्यार्थियों और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने वेद मंत्रों एवं स्वस्ति वाचन से अतिथियों का स्वागत किया. छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं और अतिथियों का मन मोह लिया.

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा विश्व प्रसिद्ध मां वाराही धाम के वार्षिक मेले का शुभारंभ करना उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि देवीधुरा धाम उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. उन्होंने मां वाराही धाम से अपने बचपन के जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि देवीधुरा उनके लिए विशेष आस्था और आत्मीयता का केंद्र रहा है. उन्होंने प्रदेश और देशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में देवीधुरा पहुंचकर मां वाराही के दर्शन करने तथा मेले को शांतिपूर्ण एवं भव्य बनाने में सहयोग की अपील की.

हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद: देवीधुरा बग्वाल मेले में सात थोक और चार खामों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं प्रतिभागी पहुंचते हैं. मेले को लेकर प्रशासन और मेला समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए यातायात, पेयजल, स्वच्छता समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं. उद्घाटन के बाद मंदिर समिति की ओर से मंत्री राम सिंह कैड़ा को स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article जयकारों से गूंजा कालीमठ, मां कालीमाई की दिवारा यात्रा का शुभारंभ
    Next Article लॉटरी के फैसले पर फिर विचार करे सरकार, नीरज भारती बोले- युवाओं के लिए घातक
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    वीबी जी राम जी अधिनियम; हिमालयी राज्यों को केंद्र सरकार से मिलेगा 90 प्रतिशत वित्तीय सहयोग

    देहरादून: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G अधिनियम) उत्तराखंड राज्य के…

    7 Min Read
    दिल्ली

    हरीश राणा केस: इच्छामृत्यु प्रक्रिया तेज, पानी बंद, फीडिंग ट्यूब पर लगाई गई कैप

    नई दिल्ली/गाजियाबाद: Harish Rana से जुड़ा मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब उनकी इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की प्रक्रिया…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    भगवंत मान सरकार पर शिअद का बड़ा हमला, CMO से भ्रष्टाचार चलाने का लगाया आरोप

    चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने गुरुवार को पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान शिअद मांग…

    4 Min Read
    नांदेड़ साहिब
    पंजाबराज्य

    नांदेड़ साहिब को पवित्र शहर बनाने की मांग उठाएगी पंजाब सरकार: CM भगवंत सिंह मान

    महाराष्ट्र के नांदेड़ में आज तख़्त सचखंड श्री हज़ूर साहिब में श्रद्धा के साथ माथा टेकते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री…

    7 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देवीधुरा में गूंजे मां वाराही के जयकारे, विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले का भव्य शुभारंभ
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password