jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लॉटरी के फैसले पर फिर विचार करे सरकार, नीरज भारती बोले- युवाओं के लिए घातक
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लॉटरी के फैसले पर फिर विचार करे सरकार, नीरज भारती बोले- युवाओं के लिए घातक
राज्यहिमाचल प्रदेश

लॉटरी के फैसले पर फिर विचार करे सरकार, नीरज भारती बोले- युवाओं के लिए घातक

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 24, 2026 8:38 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। कृषि मंत्री चंद्र कुमार के पुत्र पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने सरकार द्वारा शुरू की जा रही लाटरी पर पुर्नविचार करने का मामला उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सहित समूची मंत्री परिषद को लिखे गए पत्र में लाटरी के संबंध में एक बार फिर से विचार करने का आग्रह किया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उन्होंने 27 साल बाद आनलाइन और आफलाइन लाटरी व्यवस्था को दोबारा शुरू करने की सरकारी कवायद का विरोध किया है। पत्र में चिंता जताई गई है कि प्रदेश पहले से ही चिट्टे और नशे के गंभीर संकट से जूझ रहा है।

ऐसे दौर में युवाओं के स्मार्टफोन तक डिजिटल लाटरी और क्विक मनी का लालच पहुंचाना एक और सामाजिक आपदा को न्योता देने जैसा है। लाटरी को पेपर टिकट के साथ-साथ आनलाइन माध्यम (स्मार्टफोन) पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

टेंडर प्रक्रिया को पूरी तरह रद किया जाए

नीरज भारती का कहना है कि यह केवल टिकट खरीदने वाले तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि इसका सीधा असर आम परिवारों की बचत, माताओं-बहनों की घरेलू सुरक्षा और बुजुर्ग पेंशनरों की गाढ़ी कमाई पर पड़ेगा। सरकार से मांग की गई है कि राजस्व जुटाने के लिए सामाजिक ताने-बाने को दांव पर लगाने के बजाय टिकाऊ और सम्मानजनक विकल्प तलाशे जाएं तथा 14 सितंबर से पहले इस टेंडर प्रक्रिया को पूरी तरह रद किया जाए।

उन्होंने पत्र के जरिये अपील करते हुए याद दिलाया गया है कि वर्ष 1999 में तत्कालीन भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने जनहित में लाटरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद लगातार आर्थिक चुनौतियों के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह और जयराम ठाकुर की सरकारों ने भी 27 वर्षों तक लाटरी को दोबारा शुरू नहीं होने दिया।

युवाओं के लिए बेहद घातक

उनका कहना है कि नशे के संकट के बीच डिजिटल युवाओं को चिट्टे के बाद लाटरी का दोहरा झटका लगने वाला है। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा सालाना 100 करोड़ के राजस्व की उम्मीद में जारी किए गए ई-टेंडर को तत्काल प्रभाव से रद किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कैबिनेट मंत्रियों को भेजे गए अपील पत्र में इस फैसले को युवाओं और आम परिवारों के भविष्य के लिए बेहद घातक बताया गया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देवीधुरा में गूंजे मां वाराही के जयकारे, विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले का भव्य शुभारंभ
    Next Article हिमाचल में कल्याण सेवाओं का पुनर्गठन, सहायक तहसील कल्याण अधिकारी के 10 नए पद सृजित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    गणेश जोशी
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में गणेश जोशी ने 616.67 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

    देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून स्थित सामुदायिक भवन, नागल हटनाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पंकज चौधरी के स्वागत में सजी गोरखपुर, 80 जगहों पर होगा ग्रैंड वेलकम, बुलडोजर से पुष्प वर्षा की तैयारी

    नगर निगम गोरखपुर से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    लखनऊ में आंगन कैफे के मालिक की हत्या, Live In Partner सोशल इंफ्लूएंसर श्रद्धा दुबे सहित चार के खिलाफ केस

    लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज की चिकन कारोबारी के बेटे और आंगन कैफे मालिक शिवा शर्मा की हजरतगंज के अवध ग्रीन…

    6 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हरिद्वार से राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी: बोले— ‘PM मोदी की माता और NSA डोभाल का अपमान कर बेनकाब हुई राहुल की सोच’

    हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पीएम मोदी की माता…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लॉटरी के फैसले पर फिर विचार करे सरकार, नीरज भारती बोले- युवाओं के लिए घातक
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password