jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली के नांगलोई में 9वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग छात्रा से दोस्ती को लेकर हुआ था विवाद
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली के नांगलोई में 9वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग छात्रा से दोस्ती को लेकर हुआ था विवाद
दिल्लीराज्य

दिल्ली के नांगलोई में 9वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग छात्रा से दोस्ती को लेकर हुआ था विवाद

News Desk
Last updated: September 5, 2026 9:56 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: दिल्ली के नांगलोई इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. महज 15 साल के कक्षा 9 के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि तीन नाबालिग लड़कों ने छात्र को पहले रास्ते में रोका और एक छात्रा से दोस्ती को लेकर उससे विवाद किया. कुछ देर बाद आरोपियों ने दोबारा छात्र को घेरा और जांघ पर चाकू से वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई. वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिग आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया.

Contents
About The AuthorNews Desk

15 वर्षीय छात्र पर तीन लड़कों ने किया चाकू से हमला: यह घटना 3 सितंबर की है. 15 वर्षीय छात्र अपने दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था. उनके साथ एक महिला सहपाठी भी मौजूद थी. इसी दौरान तीन लड़कों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और छात्र से उस लड़की के साथ उसकी दोस्ती को लेकर सवाल-जवाब करने लगे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई. शुरुआती विवाद के बाद छात्र और उसके दोस्त वहां से चले गए और अपने घर की तरफ जाने लगे. लेकिन करीब 15 से 20 मिनट बाद आरोपियों ने उन्हें दोबारा रास्ते में रोक लिया. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसी विवाद को लेकर फिर से झगड़ा शुरू कर दिया.

सहपाठी छात्रा के साथ दोस्ती होने को लेकर विवाद: इसी दौरान तीनों आरोपियों में से एक ने छात्र की जांघ पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू लगने के बाद छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी खून बहने लगा. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, इसके बावजूद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई. मामले में नांगलोई थाने में FIR नंबर 344/26 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों नाबालिग आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पकड़ा लिया.

नाबालिगों के बीच बढ़ते हिंसक विवाद ने बढ़ायी चिंता : फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वारदात के पीछे की वजह और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में नाबालिगों के बीच बढ़ते हिंसक विवाद और चाकू जैसे हथियारों के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 15 साल के छात्र की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद पुलिस में लापरवाही पर सख्ती, 7 महीने में 193 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
    Next Article इस्कॉन मंदिर में CM रेखा गुप्ता ने की पूजा-अर्चना, दिल्ली की सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में अहम समीक्षा, युक्तीकरण और पदोन्नति पर होगा मंथन

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग की…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बड़ी राहत: रद्द भर्ती परीक्षाओं के आवेदकों को वापस मिलेगा फीस का पैसा

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) की 2022 में निकाली गई 80 श्रेणियों की भर्तियां रद्द…

    2 Min Read
    टीएचडीसी इंडिया
    उत्तराखंडराज्य

    टीएचडीसी इंडिया में 31वीं इंटर-सेंट्रल पावर सेक्टर शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन

    ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड (पीएससीबी), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित 31वीं इंटर–सेंट्रल…

    3 Min Read
    शिक्षकों
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP के दस लाख शिक्षकों को मिल सकती है कैशलेस इलाज की सुविधा, कैबिनेट की बैठक में आज फैसला संभव

    राज्य कर्मचारियों की तरह प्रदेश सरकार शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा का तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली के नांगलोई में 9वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, नाबालिग छात्रा से दोस्ती को लेकर हुआ था विवाद
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password