बंद निगरानी कैमरों और दस्तावेजों से छेड़छाड़ के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
बचेली/किरंदुल। बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशियों ने आरोप लगाया है कि नामांकन के साथ जमा किए गए अनापत्ति प्रमाण-पत्र छिपाकर उनके नामांकन निरस्त किए गए। साथ ही नामांकन प्रक्रिया के दौरान निगरानी कैमरे बंद करने और दस्तावेजों से कथित छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रत्याशियों ने अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं फर्म्स एंड सोसायटीज विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
अब सवाल—पहले जांच होगी या पहले मतदान?
चुनाव जरूरी है या निष्पक्ष चुनाव?




