jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: खोड़ा थाने का सिपाही निलंबित: महिला को ब्लैकमेल कर 1.15 लाख रुपये और गहने ऐंठने के आरोप में केस दर्ज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » खोड़ा थाने का सिपाही निलंबित: महिला को ब्लैकमेल कर 1.15 लाख रुपये और गहने ऐंठने के आरोप में केस दर्ज
उत्तर प्रदेशराज्य

खोड़ा थाने का सिपाही निलंबित: महिला को ब्लैकमेल कर 1.15 लाख रुपये और गहने ऐंठने के आरोप में केस दर्ज

News Desk
Last updated: September 14, 2026 8:16 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। खोड़ा थाने में तैनात एक सिपाही पर पुलिस की वर्दी और पद का दुरुपयोग करते हुए एक व्यक्ति की पत्नी को ब्लैकमेल करने, धमकी देने और 1.15 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर महिला थाने में सिपाही समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित सिपाही को निलंबित करने के साथ ही केस खोड़ा थाने ट्रांसफर कर दिया गया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

पीड़ित गौतमबुद्धनगर में जीटी रोड स्थित कालेानी निवासी पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर बताया कि वह गुरूग्राम में काम करते हैं और सप्ताह में चार दिन बाहर रहते हैं। खोड़ा थाने में तैनात सिपाही धर्मेश तेवतिया उनका पड़ोसी है। पड़ोसी होने के नाते उनकी पत्नी और सिपाही के बीच बातचीत होती थी और दोनों में दोस्ती हो गई।

पत्नी की आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग और फोटो प्रसारित करने की धमकी

आरोप है कि सिपाही ने अपनी महिला परिचित रश्मि चौधरी के साथ मिलकर पीड़ित की पत्नी को ब्लैकमेल करना शुरू किया। उनकी पत्नी की आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग और फोटो प्रसारित करने की धमकी देकर सोने के आभूषण, 60 हजार रुपये नकद और अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई के माध्यम से 55 हजार रुपये लिए गए। रुपये वापस मांगने पर धमकी दी गई और पीड़ित के नाबालिग बेटे को रास्ते से उठवाकर जान से मरवाने की धमकी भी दी गई।

सिपाही पर फोन कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप है। मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर महिला थाने में आरोपित सिपाही धर्मेश तेवतिया, महिला रश्मि चौधरी और उनके सहयोगी विजयपाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। केस खोड़ा थाने ट्रांसफर कर दिया गया है। – धवल जायसवाल, डीसीपी सिटी

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बीटीओए चुनाव में बवाल, अनापत्ति प्रमाण-पत्र छिपाकर नामांकन निरस्त करने का आरोप
    Next Article Delhi Anti-Liquor Drive: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान— अवैध शराब पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति, नई आबकारी नीति पर काम जारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    लोनी बच्चे के अपहरण मामले में नया मोड़, मां ने परवरिश के लिए बेटे को बुलाया था अपने पास

    (लोनी) गाजियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र की प्रकाश विहार कॉलोनी में चार वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले का पुलिस जांच के…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला में सीएम सुक्खू का केंद्र पर निशाना, छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का विरोध जारी

    कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दाैरान बवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में PNB की शाखा में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

    गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के डासना स्टैंड स्थित रफीकाबाद में शुक्रवार देर रात पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आग लग…

    1 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा निर्णय

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर “स्व. अंकिता…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: खोड़ा थाने का सिपाही निलंबित: महिला को ब्लैकमेल कर 1.15 लाख रुपये और गहने ऐंठने के आरोप में केस दर्ज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password