jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच को मुख्यमंत्री धामी की संस्तुति
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच को मुख्यमंत्री धामी की संस्तुति
उत्तराखंडराज्य

अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच को मुख्यमंत्री धामी की संस्तुति

Tripty Srivastava
Last updated: January 10, 2026 4:56 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता के अनुरोध एवं उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य प्रारंभ से अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बहन अंकिता भंडारी के साथ हुई यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आते ही राज्य सरकार ने बिना किसी विलंब के पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक महिला आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मामले से जुड़े सभी अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया और राज्य सरकार की ओर से प्रभावी एवं सशक्त पैरवी सुनिश्चित की गई। इसका परिणाम यह रहा कि विवेचना और ट्रायल के दौरान किसी भी अभियुक्त को जमानत नहीं मिल सकी। एसआईटी द्वारा गहन विवेचना के पश्चात अभियुक्तों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई तथा निचली अदालत में सुनवाई पूर्ण होने के बाद अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरे प्रकरण में इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि राज्य सरकार ने आरंभ से लेकर अंत तक पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और दृढ़ता के साथ न्याय सुनिश्चित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ ऑडियो क्लिप्स के संबंध में अलग–अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनकी जांच प्रक्रिया लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि सरकार की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है और किसी भी तथ्य या साक्ष्य की अनदेखी नहीं की जाएगी। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि अंकिता केवल एक पीड़िता नहीं थी, बल्कि वह हमारी भी बहन और बेटी थी।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हाल ही में उन्होंने स्वयं स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता–पिता के इस अनुरोध और उनकी भावनाओं का पूर्ण सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुनः दोहराया कि राज्य सरकार पहले भी न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी पूरी दृढ़ता एवं संवेदनशीलता के साथ स्वर्गीय बहन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है ।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जनस्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता, अस्पतालों में सुविधाएं और स्वच्छता सुनिश्चित करें: डीएम
Next Article फेक न्यूज़ के दौर में जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री धामी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा
पंजाबराज्य

पंजाब में ऐतिहासिक पहल: ‘आप’ ने शुरू की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा, हर परिवार को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा के अपने वादे को पूरा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय…

22 Min Read
सीएम सुक्खू
राज्यहिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने बजट को हिमाचल-विरोधी और संघीय ढांचे पर प्रहार बताया

शिमला। 16वें वित्तायोग की रिपोर्ट से पहाड़ी प्रदेश हिमाचल का अर्थ तंत्र प्रभावित हुआ है। वित्तायोग की रिपोर्ट में राज्यों को…

4 Min Read

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय आईपीआर कार्यशाला आयोजित

सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय आईपीआर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं को बौद्धिक…

1 Min Read
विकासशील इंसान पार्टी
बिहार

PM Modi Bihar Visit: आरक्षण से लेकर रोजगार तक… विकासशील इंसान पार्टी ने पीएम मोदी से पूछे 5 तीखे सवाल

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे से पहले सूबे की राजनीति गरमा गई है। जहां एक तरफ़ भारतीय…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच को मुख्यमंत्री धामी की संस्तुति
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password