jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू के बड़े ऐलान, कर्मचारियों-पेंशनर्स को एरियर और वन मित्रों का बढ़ा मानदेय
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू के बड़े ऐलान, कर्मचारियों-पेंशनर्स को एरियर और वन मित्रों का बढ़ा मानदेय
राज्यहिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू के बड़े ऐलान, कर्मचारियों-पेंशनर्स को एरियर और वन मित्रों का बढ़ा मानदेय

News Desk
Last updated: August 16, 2026 8:50 am
News Desk
Share
SHARE

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों/अधिकारियों ने प्रदेश के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया है और सरकार हमेशा कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की हितैषी रही है।”

Contents
About The AuthorNews Desk

सीएम सुक्खू ने कहा, “वर्तमान सरकार के सत्ता में आने से पूर्व, पिछली सरकार वेतन व पेंशन एरियर के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छोड़ गई थी। प्रदेश की कठिन आर्थिक स्थिति के बावजूद अब तक लगभग ₹2170 करोड़ से अधिक वेतन व पेंशन एरियर का भुगतान कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को किया जा चुका है।” मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश के क्लास-IV कर्मचारियों को उनके वेतन एरियर का अतिरिक्त ₹20,000 का भुगतान इसी माह किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से दिसंबर 2021 के दौरान सेवानिवृत्त क्लास-III पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का अतिरिक्त 30 प्रतिशत भुगतान इसी माह किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “क्लास-I एवं क्लास-II पेंशनर्स तथा पारिवारिक पेंशनर्स को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत भुगतान भी इसी माह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेतन व पेंशन एरियर के भुगतान पर लगभग ₹281 करोड़ व्यय होंगे।” इसके अलावा सीएम सुक्खू ने वन मित्रों का मानदेय 12,000 रुपये करने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 4000 पद भरे जाएंगे और 31 मार्च 2027 तक कोई भी डॉक्टर रिटायर नहीं होगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू की बड़ी सौगात, 4,967 कामगारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता
    Next Article गाजियाबाद में 350 भूखंडों का ई-लॉटरी ड्रा, पहली बार घर बैठे देख सकेंगे पूरी प्रक्रिया
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    कड़ा एक्शन: काशीपुर में जलभराव वाले खाली प्लॉटों के स्वामियों को नोटिस, एक हफ्ते में फेंसिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश

    काशीपुर। जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम काशीपुर सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित खाली प्लॉटों/भूखण्डों में वर्षा जल…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड के बाद बदला नियम, SBI ने तैनात किए सेना से रिटायर्ड 10 बैंककर्मी

    राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले को लेकर चल रही एसआईटी की जांच के बीच व्यवस्थाएं अब तक स्थिर नहीं…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    फरीदाबाद में बनेगी 1550 करोड़ की ईस्ट-वेस्ट एलिवेटेड रोड, शहर के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

    फरीदाबाद को मिलेगा बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट हरियाणा के फरीदाबाद शहर को जल्द ही एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिलने जा रहा…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल की बेटी ने एवरेस्ट पर लहराया परचम, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को मंडी जिले की करसोग तहसील की रहने वाली रुचि ठाकुर…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू के बड़े ऐलान, कर्मचारियों-पेंशनर्स को एरियर और वन मित्रों का बढ़ा मानदेय
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password