jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब में हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब में हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत
पंजाबराज्य

पंजाब में हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत

Tripty Srivastava
Last updated: January 23, 2026 10:21 am
Tripty Srivastava
Share
मुख्यमंत्री सेहत योजना
SHARE

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के हर परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने की मुख्यमंत्री सेहत योजना शुरू कर दी है। इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ वीरवार को मोहाली के विकास भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया। योजना के तहत पंजाब के करीब 65 लाख परिवारों यानी लगभग तीन करोड़ की आबादी को लाभ मिलेगा।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं में और विस्तार करने की योजना पर काम चल रहा है। 1000 मोहल्ला क्लीनिक संचालित हैं, जिनमें बेहतर इलाज मिल रहा है। इसी कड़ी में 500 और मोहल्ला क्लीनिक खोलने की तैयारी है। इसके अलावा पंजाब में अब 2500 पिंड क्लीनिक भी खोले जाएंगे। यह पहला चरण है। इस योजना के तहत पंजाब के हर पिंड में एक क्लीनिक खोला जाएगा।विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यह पंजाब की पहली यूनिवर्सल हेल्थ केयर योजना है जिसके तहत सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। योजना में 2356 हेल्थ पैकेज शामिल किए गए हैं जिससे लगभग हर बीमारी का इलाज संभव होगा। पहले राज्य में केवल 1600 पैकेज उपलब्ध थे। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि योजना के सुचारू संचालन के लिए सरकार ने पहले ही 1000 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान कर दिया है।

बीमा कंपनी से करार

हर परिवार को 10 लाख रुपये का कैशलेस स्वास्थ्य कवर देने के लिए पंजाब सरकार ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के साथ समझौता किया है। योजना के अंतर्गत अभी तक 219 सरकारी और करीब 600 निजी अस्पताल सूचीबद्ध किए जा चुके हैं।

हेल्थ कार्ड सौंपकर की शुरुआत

केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान ने मंच से चुनिंदा परिवारों को हेल्थ कार्ड सौंपकर योजना की औपचारिक शुरुआत की। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाबियों से मुफ्त इलाज का जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिया गया है। उन्होंने इसे देश की सबसे बड़ी हेल्थ कवर योजनाओं में से एक बताया।

महंगे इलाज से मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने खुद महंगे इलाज का दर्द देखा और महसूस किया है। पहले लोग बीमारी के डर से इलाज टाल देते थे कि जमीन बिक जाएगी या जमा पूंजी खत्म हो जाएगी। अब ऐसा नहीं होगा। पंजाब का हर परिवार सरकारी या निजी अस्पताल में सालाना 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से अपील की कि वे पूरी जिम्मेदारी से योजना को लागू करें। सरकार की ओर से भुगतान 15 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।

पंजीकरण होते ही मिलेगा लाभ

योजना का लाभ लेने के लिए परिवारों को हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे लेकिन पंजीकरण के साथ ही सुविधा शुरू हो जाएगी। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में पंजीकरण कराने पर व्यक्ति आधार कार्ड के जरिए तुरंत इलाज करवा सकेगा। हेल्थ कार्ड 15–20 दिनों में घर पहुंच जाएगा।

ऐसे होगा पंजीकरण

  • राज्यभर में 9000 पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे।
  • लाभार्थी परिवार को डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा।
  • फॉर्म में परिवार के सभी सदस्यों का विवरण और वोटर आईडी की प्रति जमा करनी होगी।
  • गलत जानकारी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकेगी।
  • पंजीकरण के बाद एसएमएस से पुष्टि मिलेगी।

अपॉइंटमेंट स्लिप की व्यवस्था

  • भीड़ से बचने के लिए यूथ क्लब के प्रतिनिधि घर-घर जाकर अपॉइंटमेंट स्लिप देंगे।
  • योजना में कोई आय सीमा या पात्रता शर्त नहीं।
  • सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी भी शामिल।
  • पंजाब और चंडीगढ़ के किसी भी पैनल अस्पताल में इलाज संभव।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मेयर चुनाव चंडीगढ़ मेयर चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला: कांग्रेस, आप और भाजपा अलग उम्मीदवारों के साथ मैदान में
Next Article चुनावी साल चुनावी साल में आप का जोरदार हमला: भगवंत मान-केजरीवाल ने पूर्व सरकारों पर साधा निशाना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

बिहार

बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, नेपाल बॉर्डर से एंट्री

बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, नेपाल बॉर्डर से एंट्री; राज्य में हाई अलर्ट, पुलिस ने जनता से की अपील…

4 Min Read
भाजपा
उत्तराखंडराज्य

भाजपा ने कांग्रेस पर नफरत और झूठ फैलाने का आरोप लगाया

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर नफरत फैलाने और झूठी अफवाहों के सहारे राजनीति करने का आरोप लगाया…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

श्रद्धा, मनोरंजन व रोजगार का संगम है गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला

गोरखपुर: मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में लगने और इससे पखवारा पूर्व शुरू होकर माह भर से अधिक समय तक…

4 Min Read
उत्तर प्रदेश

ललित फाउंडेशन का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन — “अभिव्यंजना एवं कवि प्रीमियर लीग”, 19 से 21 जुलाई 2025 | गौर सरोवर प्रीमियर, नोएडा एक्सटेंशन

ललित फाउंडेशन का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन — "अभिव्यंजना एवं कवि प्रीमियर लीग", 19 से 21 जुलाई 2025 | गौर सरोवर…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: पंजाब में हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की मुख्यमंत्री सेहत योजना की शुरुआत
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password