jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड पुलिस को मिले 215 नए अधिकारी, मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड पुलिस को मिले 215 नए अधिकारी, मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड पुलिस को मिले 215 नए अधिकारी, मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Tripty Srivastava
Last updated: December 31, 2025 5:52 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में 215 नवनियुक्त उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 104 उपनिरीक्षक, 88 गुल्मनायक (पीएसी) और 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से कहा कि अब तक की परीक्षा केवल शुरुआत थी, असली परीक्षा अब शुरू हो रही है। प्रदेश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और अग्निशमन जैसे दायित्वों का निर्वहन उन्हें निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करना होगा।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड दो अंतरराष्ट्रीय और दो आंतरिक सीमाओं से लगा राज्य है, जहां शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के साथ नशा, साइबर क्राइम, महिला अपराध, यातायात, आपदा प्रबंधन तथा चारधाम और कांवड़ यात्रा जैसे मोर्चों पर पुलिस की प्रभावी भूमिका रहती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्मार्ट पुलिस’ विजन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को आधुनिक तकनीक, अत्याधुनिक उपकरण और उत्कृष्ट प्रशिक्षण से सुसज्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बीते तीन वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवास के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और कैशलैस स्वास्थ्य सुविधा लागू की गई है। पुलिस कर्मियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और डेटा एनालिटिक्स में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस के प्रदर्शन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने महिला अपराधों के निस्तारण में राष्ट्रीय औसत से दोगुनी सफलता हासिल की है। गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पोक्सो और महिला अपराधों के मामलों के निस्तारण में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके परिणामस्वरूप बीते चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। सभी परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित की जा रही हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास और उमेश शर्मा काऊ, सचिव गृह शैलश बगोली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन और ए.पी. अंशुमान, आईजी योगेंद्र सिंह रावत सहित पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article उत्तरांचल प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष बने अजय राणा
Next Article मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

महिला सशक्तिकरण
उत्तर प्रदेशराज्य

महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को समर्पित “वॉक ए कॉज – द चेंज मेकर्स” वॉकाथॉन की घोषणा

महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे “वॉक ए कॉज…

3 Min Read
कालोनाइजर
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

वाराणसी में कालोनाइजर की हत्या करने वाला बदमाश STF की मुठभेड़ में ढेर, पांच महीने से फरार था

एसटीएफ वाराणसी ने मंगलवार देर रात सारनाथ में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में वांछित एक लाख के इनामी कुख्यात…

3 Min Read
आजमगढ़
उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में भाजपा का अनुसूचित जाति मोर्चा संवाद | धर्मपाल सिंह का मार्गदर्शन

भारतीय जनता पार्टी, आज़मगढ़ जिला कार्यालय पर आयोजित "अनुसूचित जाति मोर्चा संवाद" कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी,…

1 Min Read
उत्तराखंडराज्य

स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर कदम, देहरादून में आयुष्मान जागरूकता अभियान

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखण्ड द्वारा आयुष्मान भारत योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के अंतर्गत देहरादून जनपद के…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड पुलिस को मिले 215 नए अधिकारी, मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password