jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: 2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP का बड़ा दांव, 178 नेताओं को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP का बड़ा दांव, 178 नेताओं को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारी
उत्तराखंडराज्य

2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP का बड़ा दांव, 178 नेताओं को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारी

News Desk
Last updated: August 10, 2026 8:19 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश कार्य समिति की घोषणा की है. इसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं को कार्य समिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. खास बात यह है कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी पार्टी के विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप रही है. इसी में अब प्रदेश कार्य समिति की घोषणा की गई है.

Contents
About The AuthorNews Desk

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में कई नेताओं को प्रदेश कार्य समिति में शामिल किया है. भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा करते हुए बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं. प्रदेश कार्यसमिति में तीन अलग-अलग श्रेणियों में नेताओं को शामिल किया गया है. इनमें विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और स्थाई आमंत्रित सदस्य शामिल हैं.

भाजपा की ओर से जारी सूची में कुल 178 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति से जोड़ा गया है. इनमें 32 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य, 121 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और 25 नेताओं को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. चुनाव से पहले पार्टी की ओर से की गई इस घोषणा को संगठन को मजबूत करने और अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं को जिम्मेदारी देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.

सबसे पहले बात विशेष आमंत्रित सदस्यों की करें तो इस सूची में कुल 32 नेताओं को जगह दी गई है. हालांकि, इस सूची में राज्य के दो जिलों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है. पौड़ी और चंपावत जिले से किसी नेता को विशेष आमंत्रित सदस्य की सूची में शामिल नहीं किया गया है. वहीं राज्य के बाकी 10 जिलों से जुड़े नेताओं को इस सूची में जगह दी गई है.

इसके बाद दूसरी और सबसे बड़ी सूची प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की है. इस सूची में कुल 121 नेताओं को शामिल किया गया है. खास बात यह है कि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की सूची में उत्तराखंड के सभी जिलों से जुड़े नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है. यानी पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति के इस बड़े हिस्से में संगठन के सभी जिलों को शामिल करते हुए व्यापक प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है.

वहीं तीसरी सूची स्थाई आमंत्रित सदस्यों की है. इसमें कुल 25 नेताओं को जगह दी गई है. इस सूची में प्रदेश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व को शामिल किया गया है. इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्य, भाजपा के सांसदों और विधायकों को भी स्थान दिया गया है. यानी सरकार और विधानसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को भी प्रदेश कार्यसमिति के ढांचे से जोड़ा गया है.

दरअसल भाजपा की ओर से प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे जोर पकड़ रही हैं. पार्टी संगठन को चुनावी लिहाज से मजबूत करने के साथ ही नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने में जुटी है. ऐसे में प्रदेश कार्यसमिति में बड़ी संख्या में नेताओं को शामिल करना पार्टी की इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

तीनों सूचियों को देखें तो भाजपा ने संगठन, सरकार और चुनावी राजनीति से जुड़े नेताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश की है. विशेष आमंत्रित सदस्यों से लेकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों और स्थाई आमंत्रित सदस्यों तक अलग-अलग स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गई हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
    Next Article हल्द्वानी बवाल पर CM धामी सख्त, कांग्रेस नेताओं के व्यवहार को बताया लोकतंत्र के खिलाफ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    इलाहाबाद हाईकोर्ट यूपी पुलिस पर फायर, बोला- ऐसी हरकतें छोड़ दीजिए…, DU छात्रा पर NSA लगाने वाली डीएम को सख्त चेतावनी

    उत्तर प्रदेश के नोएडा में न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम और साप्ताहिक अवकाश जैसे मुद्दों को लेकर इस साल अप्रैल में हुए…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गैस कनेक्शन कटने का डर पड़ा भारी, APK डाउनलोड कराकर खाते से उड़ाए 8 लाख रुपये

    गाजियाबाद। गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर लिया। रुपये नहीं…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हल्द्वानी विवाद के बीच सियासी पारा चढ़ा, गोदियाल ने भाजपा पर लगाए ध्रुवीकरण के आरोप

    देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से हल्द्वानी में राहुल गांधी…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    किच्छा शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, दिया योजनाओं का लाभ

    किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत बुधवार को अपर…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: 2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड BJP का बड़ा दांव, 178 नेताओं को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password