jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लखवाड़ परियोजना 2031 तक हर हाल में पूरी करें: मुख्य सचिव
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लखवाड़ परियोजना 2031 तक हर हाल में पूरी करें: मुख्य सचिव
उत्तराखंडराज्य

लखवाड़ परियोजना 2031 तक हर हाल में पूरी करें: मुख्य सचिव

News Desk
Last updated: July 17, 2026 6:35 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) और कार्यदायी संस्था एलएंडटी के अधिकारियों को परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2031 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त मैनपावर और आधुनिक मशीनरी की उपलब्धता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्धारित समय में पूरा होने के लिए बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्ययोजना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में शामिल है। इसके पूरा होने से कई राज्यों को जल आपूर्ति, सिंचाई और ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी संबंधित संस्थाएं अगले दो-तीन दिनों में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने परियोजना के प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग चार्ट तैयार करने और उसके अनुसार शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने एलएंडटी और यूजेवीएनएल के अधिकारियों को परियोजना स्थल पर नियमित रूप से मौजूद रहकर कार्यों की निगरानी करने को कहा। उन्होंने दैनिक, पाक्षिक और मासिक स्तर पर समीक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्यों में आने वाली बाधाओं को समय रहते दूर किया जा सके।

उन्होंने केंद्रीय जल आयोग से संबंधित सभी आवश्यक तकनीकी परीक्षणों को जल्द पूरा कराने और विशेषज्ञों की निगरानी में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्य सचिव ने परियोजना के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे का वितरण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने और लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक ए.के. सिंह, एलएंडटी के महाप्रबंधक प्रभु कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर विष्णु मोहन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article आजम खान की यूनिवर्सिटी का मामला, अवैध भवनों पर ध्वस्तीकरण की तलवार; RDA ने इलाहाबाद HC में दाखिल की कैविएट
    Next Article हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मदरसा बोर्ड
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का होगा समापन, नई शिक्षा व्यवस्था लागू

    देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य में अब मदरसा बोर्ड को…

    3 Min Read
    बेटियों की शिक्षा
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी ने पंतनगर में किसान मेले का किया उद्घाटन, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    पंतनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा सीएमओ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, यमुनानगर के भोपाल सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

    हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में अहम प्रशासनिक नियुक्ति करते हुए यमुनानगर जिले के गांव खादरी निवासी भोपाल सिंह को…

    1 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरी लेंटर मशीन; महिला की मौत

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के बेगमपुर थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान बरती गई कथित लापरवाही ने एक महिला की…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लखवाड़ परियोजना 2031 तक हर हाल में पूरी करें: मुख्य सचिव
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password