jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर मंथन शुरू: नरेश बंसल की जगह किसे मौका देगी BJP?
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर मंथन शुरू: नरेश बंसल की जगह किसे मौका देगी BJP?
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर मंथन शुरू: नरेश बंसल की जगह किसे मौका देगी BJP?

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 23, 2026 7:54 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी नवंबर माह में रिक्त हो रही राज्यसभा की एक सीट किसे मिलेगी, इसे लेकर भाजपा में मंथन प्रारंभ हो गया है। इस सीट पर वर्तमान में काबिज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष रहे नरेश बंसल का छह वर्ष का कार्यकाल 25 नवंबर, 2026 को पूरा हो रहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

निर्वाचन आयोग ने चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। इस सीट के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होगा, जबकि 29 सितंबर से नामांकन आरंभ होंगे। राज्यसभा में इस बार भेजा जाएगा, इसे लेकर तस्वीर अगले कुछ दिनों में साफ होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के स्तर पर विचार-विमर्श के बाद इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान को ही लेना है। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष इस संबंध में दिल्ली का दौरा कर सकते हैं।

19 अक्टूबर तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीट हैं। इनमें से एक सीट 25 नवंबर, 2026 को रिक्त हो जाएगी। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल इस सीट पर नवंबर, वर्ष 2020 में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को इस चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।

इसके साथ ही नामांकन प्रारंभ हो जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर है।

प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से सायं चार बजे तक होगा। मतगणना 16 अक्टूबर को सायं पांच बजे तक होगी और 19 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ बैठक करेगा केंद्रीय नेतृत्व

उधर, निर्वाचन आयोग की ओर से कार्यक्रम जारी होने के साथ ही भाजपा में रिक्त होने जा रही एक सीट भरने को लेकर मंथन चल रहा है। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

ऐसे में रिक्त हो रही सीट पर क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को साधा जाएगा या संगठन के पाले में यह सीट जाएगी, इसे लेकर पार्टी के भीतर सुगबुगाहट दिख रही है। चर्चा यह भी है कि पार्टी वर्तमान में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल के नाम पर दोबारा विचार कर सकती है।

बंसल पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष रहे हैं। इस सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ भाजपा हाईकमान की शीघ्र बैठक होगी। पार्टी अगले विधानसभा चुनाव के समीकरण के दृष्टिगत प्रत्याशी चयन में चौंका भी सकती है।

उत्तराखंड के कोटे में हैं राज्यसभा की तीन सीट

उत्तराखंड से वर्तमान में नरेश बंसल के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं डा. कल्पना सैनी राज्यसभा सदस्य हैं। महेंद्र भट्ट 20 फरवरी, 2024 में राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए।

उनका कार्यकाल दो अप्रैल, 2030 तक है। डा. कल्पना सैनी पांच जुलाई, 2022 को राज्यसभा सदस्य निर्वािचत घोषित की गईं। उनका कार्यकाल चार जुलाई, 2028 को पूरा होगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: पहली बार देहरादून से बाहर चंपावत में होगी कैबिनेट बैठक
    Next Article धामी सरकार का बड़ा निर्देश: SC-ST अत्याचार निवारण मामलों की होगी डिजिटल मॉनिटरिंग, समयबद्ध निस्तारण के आदेश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    होमगार्ड वर्दी प्रकरण
    उत्तराखंडराज्य

    होमगार्ड वर्दी प्रकरण पर कांग्रेस का तीखा हमला, भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप

    देहरादून। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने होमगार्ड वर्दी प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के कर्मचारियों के लिए बढ़े वेतन की पैरवी, 8वें वेतन आयोग के सामने उठी खास मांग

    शिमला। हिमाचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अब वेतन और वित्तीय…

    2 Min Read
    ASP अनुज चौधरी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    संभल कोर्ट के जज का ट्रांसफर, ASP अनुज चौधरी पर FIR का दिया था आदेश

    संभल: उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा मामले में चर्चित ASP अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर अनुज तोमर और 15 से 20 पुलिस वालों…

    2 Min Read
    कर्मचारियों और पेंशनरों
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश: कर्मचारियों और पेंशनरों को 8555 करोड़ रुपये के एरियर का भुगतान

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार को कर्मचारियों और पेंशनरों को एरियर का 8555 करोड़ रुपये का भुगतान करना है, जिसमें से 2155…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर मंथन शुरू: नरेश बंसल की जगह किसे मौका देगी BJP?
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password