jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम धामी ने किया आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम धामी ने किया आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का लोकार्पण
उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी ने किया आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का लोकार्पण

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 13, 2026 7:42 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सप्तऋषि स्थित कामधेनुलोक भवन में आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का लोकार्पण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला द्वारा गौसेवा, गोवंश संरक्षण एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सीएम धामी ने कहा कामधेनुलोक जैसी पहल गौसंरक्षण के साथ भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता का विशेष स्थान है. हमारी परंपरा में गौ माता को सर्वदेवमयी माना गया है. गांवों में आज भी गौ माता को परिवार का सदस्य मानकर उनकी सेवा की जाती है. उन्होंने कहा गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक जीवन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का भी अभिन्न अंग है. गौसंरक्षण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण आजीविका को भी बढ़ावा दिया जा सकता है.

मुख्यमंत्री ने बताया कृष्णायन देसी गौरक्षाशाला की सेवा यात्रा वर्ष 2010 में मात्र 11 गोवंश के संरक्षण से शुरू हुआ यह अभियान आज व्यापक स्वरूप ले चुका है. वर्तमान में पांच राज्यों में 15 से अधिक गौशालाओं के माध्यम से 35 हजार से अधिक गोवंश की सेवा और संरक्षण किया जा रहा है. अगले एक साल में संस्था ने एक लाख गायों के संरक्षण का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया है. अब तक पांच हजार से अधिक गोवंश को बचाकर सुरक्षित आश्रय तक पहुंचाया गया है. इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा प्रतिदिन 1500 से अधिक जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने के साथ जरूरतमंद परिवारों को राशन एवं चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में प्रदेश के 72 पंजीकृत एवं 9 अनुबंधित गोसदनों के माध्यम से 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके साथ ही ग्राम्य गोसेवक योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है. शहरी विकास एवं पंचायती राज विभाग के सहयोग से प्रदेश में 63 स्थानों पर गौशाला निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई है.

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गौसंरक्षण, देसी नस्लों के संवर्धन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. उत्तराखण्ड सरकार भी गौशालाओं के आधुनिकीकरण, निराश्रित गोवंश की देखरेख तथा गौ आधारित आजीविका को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है. गौपालन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों, विशेषकर मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. प्रदेश में बद्री गाय के शुद्ध घी एवं अन्य दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए हैं. अकेले चमोली जनपद में तीन ग्रोथ सेंटर संचालित किए जा रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा हरिद्वार देश की आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है. कामधेनुलोक जैसी परियोजनाएं हरिद्वार की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और समृद्ध करेंगी. उन्होंने कहा वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार व्यापक तैयारियां कर रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ओवैसी-चंद्रशेखर के मोर्चे का अखिलेश ने किया वेकलम, पर कहा- PDA से बड़ा कोई विकल्प नहीं
    Next Article उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना से वंचित बेटियों को एक और मौका, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन; मंत्री रेखा आर्या के निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़

    जगदलपुर: तीर्थगढ़ से लौटते वक्त कांगेर नाले में कार बहने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार उजड़ गया

    जगदलपुर: तीर्थगढ़ से लौटते वक्त कांगेर नाले में कार बहने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार उजड़…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    रामपुर विधायक नंदलाल को आज दी जाएगी अंतिम विदाई: पैतृक गांव देवठी में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

    रामपुर: रामपुर के विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: अब नियमितीकरण में नहीं होगा 6 महीने का नुकसान, कटऑफ नियमों में बदलाव

    शिमला। नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों को हिमाचल सरकार ने राहत दी है। मार्च और सितंबर के अंतिम…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी BJP की मीडिया टीम का ऐलान; 31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट घोषित, 2 सह -संयोजक

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार देर शाम बहुप्रतीक्षित प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ मीडिया पैनलिस्ट की सूची…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम धामी ने किया आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का लोकार्पण
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password