jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना से वंचित बेटियों को एक और मौका, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन; मंत्री रेखा आर्या के निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना से वंचित बेटियों को एक और मौका, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन; मंत्री रेखा आर्या के निर्देश
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना से वंचित बेटियों को एक और मौका, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन; मंत्री रेखा आर्या के निर्देश

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 13, 2026 7:46 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने नंदा गौरा योजना के लाभ से वंचित रह गई पात्र बालिकाओं के लिए जल्द विज्ञप्ति जारी करने की तैयारी की है. महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश की पात्र बालिकाओं से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र बेटी योजना के लाभ से न छूटे.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

गुरुवार को सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने और क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी न करने के निर्देश दिए.

मंत्री ने कहा कि, नंदा गौरा योजना से वंचित रह गईं पात्र बालिकाओं के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी. पात्र बालिकाएं विभागीय पोर्टल पर 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. बैठक में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लाभार्थियों, स्वरोजगार कार्यों की प्रगति और लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की गई. रेखा आर्या ने बताया कि वर्ष 2026-27 के सभी पात्र आवेदकों के आवेदनों को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि, दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक सभी पात्र लाभार्थियों को योजना की पहली किश्त जारी कर दी जाएगी. सरकार का उद्देश्य है कि पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता मिले और वे स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें. मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री बाल समृद्धि योजना शुरू की जाएगी. इसका विभागीय प्रस्ताव तैयार हो चुका है और वर्तमान में वित्त विभाग के स्तर पर लंबित है. इसे जल्द कैबिनेट में लाया जाएगा.

नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है. ऐसे में इच्छुक परिजन आधिकारिक पोर्टल nandagaurauk.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अनिवार्य है. आवेदन के बाद विभाग की ओर से सत्यापन किया जाता है और पात्र पाए जाने पर राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है.

इस योजना का लाभ केवल कन्या जन्म (प्रथम चरण) पर एवं बालिका के इंटर (कक्षा-12) उत्तीर्ण (द्वितीय चरण) करने पर ही देय है. 12वीं उत्तीर्ण बालिकाओं के लिए आवेदन उसी साल जुलाई से नवंबर तक खुलते हैं. योजना में एक परिवार की अधिकतम दो जीवित बालिकाओं को लाभ मिल सकता है.

सरकार का संकल्प हर पात्र महिला, बेटी और बच्चे तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का है, ताकि वे आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बन सकें.
-रेखा आर्या, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री-

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम धामी ने किया आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का लोकार्पण
    Next Article अंकिता भंडारी केस: भाजपा विधायक दिलीप रावत के ‘अनुदान लौटाने’ वाले बयान पर भड़की कांग्रेस, हरक सिंह रावत बोले- जीवन की कीमत पैसों से न तौलें
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की आहट: प्रियंका गांधी की वापसी के संकेत, अजय राय का बड़ा ऐलान

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की आहट: प्रियंका गांधी की वापसी के संकेत, अजय राय का बड़ा ऐलान लखनऊ। उत्तर…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे ‘मिशन कर्मयोगी’ की प्रगति की समीक्षा

    कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन द्वारा प्रदेश में जारी प्रयासों का पेश किया जाएगा खाका फील्ड स्तर के कर्मियों के प्रशिक्षण को…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: वन मित्रों का मानदेय बढ़ा, भराड़ी को मिला तहसील का दर्जा

    भराड़ी: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों, विशेषकर विद्यार्थियों और वन मित्रों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। 15…

    5 Min Read
    पंजाबराज्य

    उम्मीद ट्रस्ट द्वारा माया नगरी में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    आज रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को सेक्टर 44, अम्रपाली सफायर पुलिस चौकी के पास स्थित माया नगरी में 'उम्मीद ट्रस्ट…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना से वंचित बेटियों को एक और मौका, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन; मंत्री रेखा आर्या के निर्देश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password