jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून में ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया विजुअल लर्निंग सामग्री का विमोचन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून में ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया विजुअल लर्निंग सामग्री का विमोचन
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया विजुअल लर्निंग सामग्री का विमोचन

News Desk
Last updated: July 20, 2026 7:13 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग के ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए तैयार की गई विजुअल लर्निंग करिकुलम आधारित पुस्तकों और शिक्षण सामग्री का विमोचन भी किया।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मिशन शिक्षा व्यवस्था को अधिक सरल, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य बच्चों में समझ, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और जीवन कौशल का विकास करना है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, पीएम श्री विद्यालय, अटल उत्कृष्ट विद्यालय और डिजिटल शिक्षण सामग्री जैसी योजनाओं के माध्यम से लगातार सुधार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समावेशी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश के विद्यालयों में रैम्प, रेलिंग, सुगम शौचालय, विशेष जरूरतों के अनुरूप फर्नीचर और स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के विद्यालयों में लगभग 5,800 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे पंजीकृत हैं। वहीं, राज्य के 11 विशेष विद्यालयों में 1,300 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षण और पुनर्वास सेवाएं दी जा रही हैं। प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा स्तर पर 300 से अधिक विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है, जबकि अन्य रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा शिक्षा तंत्र विकसित करना है, जिसमें प्रत्येक बच्चा अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल परीक्षाओं तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना आवश्यक है।

उन्होंने शिक्षाविद अनीता शर्मा और शाइन अवी लर्निंग की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विदेश से लौटकर उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करना अन्य प्रवासियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रिवर्स पलायन की सकारात्मक पहल देखने को मिल रही है। उन्होंने अपनी संस्कृति और विरासत के संरक्षण को सभी की जिम्मेदारी बताया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता लागू करने, सतत विकास लक्ष्यों में देश में पहला स्थान प्राप्त करने और सख्त नकल विरोधी कानून लागू करने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार, अनीता शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देहरादून में विहिप-बजरंग दल का वृक्षारोपण अभियान, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
    Next Article उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    वन्यजीव पर्यटन से बढ़ेगी स्थानीय आजीविका, सीएम धामी ने तय किया रोडमैप

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और वन्यजीव-आधारित पर्यटन के जरिए…

    3 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में गौशालाओं को मिलेगी 2 रुपए यूनिट बिजली, DHBVN ने जारी किया नया रियायती टैरिफ

    दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने पंजीकृत गौशालाओं को दी जाने वाली रियायती बिजली दरों को लेकर नया सेल्स…

    1 Min Read
    दिल्लीराज्य

    एमसीडी में भाजपा की ताकत बढ़ेगी, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के 16 पार्षद होंगे शामिल

    नई दिल्ली। भाजपा के नए अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के बनने के बाद होने जा रहे एमसीडी की 12 वार्ड कमेटियों के…

    3 Min Read
    मेदांता हॉस्पिटल
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मेदांता हॉस्पिटल ने नोएडा में पहली रोबोटिक लंग कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की, एडवांस्ड रोबोटिक थोरेसिक सर्जरी क्लिनिक की शुरुआत

    नोएडा, 21 जनवरी 2026: लंग कैंसर के इलाज में उपलब्ध एडवांस्ड रोबोटिक ट्रीटमेंट ऑप्शंस को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देहरादून में ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया विजुअल लर्निंग सामग्री का विमोचन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password