jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: साहिबाबाद में बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था धड़ाम, 20 से ज्यादा इलाकों में घंटों कटौती
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » साहिबाबाद में बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था धड़ाम, 20 से ज्यादा इलाकों में घंटों कटौती
उत्तर प्रदेशराज्य

साहिबाबाद में बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था धड़ाम, 20 से ज्यादा इलाकों में घंटों कटौती

News Desk
Last updated: August 25, 2026 8:37 am
News Desk
Share
SHARE

साहिबाबाद (गाजियाबाद)। ट्रांस हिंडन के विभिन्न इलाकों में सोमवार को वर्षा के दौरान फाल्ट के कारण बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। कहीं इंसुलेटर तो कहीं लाइन में फाल्ट के कारण पांच से छह घंटे तक बिजली कटौती हुई।

Contents
About The AuthorNews Desk

करीब 20 से अधिक इलाकों की चार से छह घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं, विद्युत निगम की टीम भी फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सामने करने में जुटी रही।

विक्रम एन्क्लेव में विद्युत उपकेंद्र के यार्ड में इंसुलेटर में फाल्ट हो गया। इससे शहीदनगर का 11केवी फीडर बंद होने से पांच से छह इलाकों की आपूर्ति बंद हो गई। इसे सामान्य करने में करीब तीन घंटे से अधिक समय लग गया।

इसके अलावा 11केवी फीडर ब्रेकडाउन होने से शालीमार गार्डन, ईएसआइ अस्पताल, राजेंद्र नगर सेक्टर-दो, तीन और पांच में बिजली आपूर्ति ठप रही। इन इलाकों में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बिन बिजली के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा राजबाग और यूपी बार्डर जनकपुरी की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। आपूर्ति सामान्य करने में करीब छह घंटे लग गए।

बिजली कटौती से रातभर परेशान रहे इंद्रप्रस्थ कालोनी के लोग

टीला मोड की इंद्रप्रस्थ कालोनी के लोग रविवार रात एक के बाद एक फाल्ट के कारण बिजली कटौती से परेशान रहे। बिन बिजली के भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। इससे लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया। बिन बिजली के लोग एसी, पंखे, कूलर नहीं चला सके।

इन्वर्टर भी एक-दो घंटे में ही डाउन हो गए। सबसे अधिक परेशानी कालोनी के बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को झेलनी पड़ी।

लाइन पर पेड़ की शाखा टूट कर गिरी, चार घंटे बिजली गुल 

वसुंधरा सेक्टर नौ में पेड़ की शाखा 11केवी लाइन पर टूट कर गिर गई। इससे यहां के सेक्टर-आठ, नौ, 11 और 13 की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे के लिए ठप हो गई। बिन बिजली के गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं।

जिन इलाकों में वर्षा के दौरान फाल्ट हुए हैं उनमें से ज्यादातर ठीक कर लिए गए हैं। बचे हुए इलाकों में भी कर्मी फाल्ट ठीक करने में जुटे हुए हैं।

–

बृजेश कुमार, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम जोन-तीन।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बरसात के बाद हिमाचल में 800 किमी सड़कों की फिर होगी टारिंग, 120 करोड़ रुपये होंगे खर्च
    Next Article साहिबाबाद दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नाबालिग बेटी के दर्ज किए बयान, जांच में मिले अहम सुराग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    युवक ने पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया; घर में चार लाशें मिलने से हड़कंप

    बलरामरपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार देर शाम की एक घटना ने पूरे…

    4 Min Read
    हरियाणा सरकार
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा सरकार ने गठित की उद्योग-श्रमिक मैत्री परिषद, मुख्यमंत्री सैनी करेंगे अध्यक्षता

    चंडीगढ़। हरियाणा में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्योगपतियों तथा श्रमिकों के बीच विवादों को सुलझाने के लिए प्रदेश सरकार…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब के सीमावर्ती स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सवाल, NHRC ने मांगी रिपोर्ट

    पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों के कई सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह निर्धारित सरकारी निर्देशों के अनुरूप नहीं मनाया गया।…

    6 Min Read
    विकास योजनाओं
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में ग्रामीण विकास योजनाओं में देरी पर CM सुख्खू ने 90 दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए

    हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण विकास योजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: साहिबाबाद में बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था धड़ाम, 20 से ज्यादा इलाकों में घंटों कटौती
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password