jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा

News Desk
Last updated: July 20, 2026 7:49 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश की बौछार पड़ रही है. जबकि, अगले कुछ दिनों के लिए कई जगहों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन और आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन को स्थिति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं.

Contents
About The AuthorNews Desk

सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि जहां भी भारी बारिश, भूस्खलन या सड़क जाम की समस्या हो, वहां प्रशासन तत्काल कार्रवाई करें. ताकि, किसी को परेशानी न हो. उन्होंने निर्देश दिए कि सभी राहत और बचाव टीमें पूरी तरह तैयार रहें. साथ ही प्रभावित लोगों को समय पर मदद पहुंचाना सुनिश्चित करें.

उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए कि किसी भी तरह की रुकावट आने पर सड़कों, बिजली, पीने के पानी और संचार नेटवर्क जैसी जरूरी सेवाओं को बहाल करने को प्राथमिकता दी जाए. चारधाम यात्रा के रास्तों और सभी मुख्य सड़कों की लगातार निगरानी करने के भी निर्देश दिए.

सीएम धामी ने स्थानीय लोगों, पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासनकी ओर से जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें. उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचने और भूस्खलन की आशंका वाले इलाकों, उफान पर चल रही नदियों और नालों से दूर रहने की अपील बी की.

किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में लोगों से तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने को कहा है. सीएम धामी ने ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

बारिश का अलर्ट: बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के लिए 19 से 23 जुलाई तक पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. जिसके तहत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

19 और 20 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर समेत अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जिसे देखते हुए चेतावनी के तौर पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

आगामी 21 जुलाई को भी देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जबकि, 22 और 23 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत अन्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

केदारनाथ पैदल मार्ग पर दोहरा आवागमन बहाल, घोड़ा-खच्चरों के लिए एकतरफा व्यवस्था लागू: बारिश के बावजूद केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है. केदारनाथ पैदल मार्ग पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ और न्यू टास्क फोर्स समेत सभी आपदा प्रबंधन टीमें तैनात हैं. जो संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रही है.

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बारिश के कारण पैदल मार्ग के विभिन्न स्थानों पर पहाड़ियों से बोल्डर और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं. जिससे कुछ स्थानों पर मार्ग अस्थायी रूप से प्रभावित हो रहा है. हालांकि, तत्काल कार्रवाई करते हुए मार्ग को समय-समय पर सुचारू भी किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गौरीकुंड, चिरबासा, भीमबली, लिनचोली, बड़ी लिनचोली समेत सभी संवेदनशील स्थलों पर आपदा प्रबंधन की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं. ये टीमें लगातार निगरानी रखने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य भी कर रही हैं.

जिला प्रशासन की मानें तो वर्तमान में केदारनाथ पैदल मार्ग को पैदल यात्रियों के दोहरे आवागमन के लिए खोल दिया गया है. जबकि, घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए एकतरफा व्यवस्था लागू की गई है. इस व्यवस्था का मकसद यात्रा मार्ग पर भीड़ नियंत्रित करना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देहरादून में ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया विजुअल लर्निंग सामग्री का विमोचन
    Next Article हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, 1000 पदों पर भर्ती और बागवानों को राहत देने पर हो सकता है फैसला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू का जयराम सरकार पर हमला, हिमकेयर योजना में घोटाले का लगाया आरोप

    हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व की जयराम सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    अखिलेश यादव बोले- ‘ये आदमी भाजपा का है, बाहर कर दूंगा मैं इसको…’ केशव ने शेयर किया वीडियो

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का एक वीडियो वायरल हो…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    कब्रें बह गईं, शव बाहर आए, नदी में समाई कार… सहारनपुर में दिखा बारिश का भयावह मंजर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इस भारी बारिश ने…

    3 Min Read
    Uttarakhand School Reopening
    उत्तराखंड

    Uttarakhand School Reopening Update: छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, 942 स्कूल भवनों की हालत खतरनाक

    Uttarakhand School Reopening Update: छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, 942 स्कूल भवनों की हालत खतरनाक, बच्चों की सुरक्षा…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password