jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश : सुक्खू
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश : सुक्खू
राज्यहिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश : सुक्खू

News Desk
Last updated: August 2, 2026 9:54 am
News Desk
Share
SHARE

चम्बा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को चम्बा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान मानसून के दौरान भारी वर्षा और भूस्खलन से हुए नुक्सान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री सबसे पहले शीतला पुल और सुल्तानपुर के राणा मोहल्ला क्षेत्र पहुंचे, जहां इस मानसून में भारी नुक्सान हुआ है। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें इस आपदा से उबरने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

Contents
About The AuthorNews Desk

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक सुविधाओं की शीघ्र बहाली सुनिश्चित की जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे की मुरम्मत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। सुक्खू ने कहा कि पिछले वर्ष के मानसून के दौरान भी चम्बा जिले में काफी नुक्सान हुआ था और इस वर्ष भी जिले को काफी क्षति का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और सड़कों की बहाली का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर में निर्माणाधीन हैलीपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस हैलीपोर्ट का निर्माण लगभग 12 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। इसके पूरा होने पर चम्बा जिले के विकास को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष के अंत तक अथवा अगले वर्ष की शुरूआत में चम्बा जिले में हैलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा से हवाई संपर्क बेहतर होगा और पर्यटन सहित जिले की अन्य विकासात्मक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, चम्बा के विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी तथा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में जल्द हो सकती हैं संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुख पदों पर नियुक्तियां
    Next Article भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री सुक्खू
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    धामी सरकार के पांच साल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    MCD वार्ड कमेटी चुनाव: भाजपा ने आप से आए पार्षदों पर जताया भरोसा, मिलीं अहम जिम्मेदारियां

    नई दिल्ली। एमसीडी के वार्ड कमेटियों के चुनाव में भाजपा, आप और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी ( IVP ) से आए पार्षदों…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमताजा खबर

    किसकी है साज़िश? कौन चाहता है निर्दोष कसाना की साफ सुथरी छवि को खराब करना

    गाजियाबाद। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक हलचल सी मची हुई है। कथित तौर पर देह व्यापार नेटवर्क को…

    7 Min Read
    स्वास्थ्य
    उत्तराखंडराज्य

    स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर मोबाइल मेडिकल यूनिट पर चर्चा

    देहरादून। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, उत्तराखण्ड देहरादून में महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है सरकार, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश : सुक्खू
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password