jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुस्लिम धर्मगुरुओं की विवादित टिप्पणी पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सीएम धामी का हमला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुस्लिम धर्मगुरुओं की विवादित टिप्पणी पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सीएम धामी का हमला
उत्तराखंडराज्य

मुस्लिम धर्मगुरुओं की विवादित टिप्पणी पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सीएम धामी का हमला

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 3, 2026 4:28 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून: केरलम में ग्रैंड मुफ्ती शेख अबू बकर अहमद की ओर से महिलाओं को लेकर जो बयान दिया गया है, उस पर राजनीति भी शुरू हो गई है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अबू बकर अहमद के बयान की निंदा की है. सीएम धामी ने अबू बकर अहमद के बयान को बहुत ही निम्न कोटि का बताया है. अबू बकर अहमद के बयान पर सीएण धामी ने कांग्रेस और विशेष तौर पर राहुल गांधी को भी घेरा है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

जानिए क्या बोला था अबू बकर अहमद ने: दरअसल, कुछ दिन पहले कोच्चि में आयोजित ‘हुब्बुल रसूल सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए अबू बकर अहमद ने कहा था कि महिलाओं को अपने घरों तक ही सीमित रहना चाहिए और बाहर नहीं निकलना चाहिए. क्योंकि उनको सार्वजनिक क्षेत्र में लाने से भारी विनाश हो सकता है, जिसकी निंदा करते हुए सीएम ने कहा कि ये बहुत ही निम्न कोटि का बयान है.

राहुल गांधी पर साधा निशाना: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में नारी को देवी के समान माना गया है. साथ ही ये भी लिखा है कि जहां नारियों का सम्मान और उनकी पूजा होती है, वहां देवताओं का वास होता है. इसी के साथ सीएम धामी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि

कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी जो समय-सय पर मनुस्मृति की बात करते है. कभी सनातन के खिलाफ काफी बोलते है. हमेशा हर तरीके से सनातन को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. कभी उनकी पार्टी के लोग सनातन डेंगू, वायरल फीवर और मलेरिया बताते हैं, लेकिन उस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं होता है.
-पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड-

जिहादी और उन्मादी नारे पर कुछ नहीं बोलते राहुल गांधी: सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी लोग जिहादी और उन्मादी नारे लगाते हैं. उसके विरोध में हिंदू धर्म के लोगों को आपस में बांटने का कूटरचित संयंत्र अपने वोटों के लिए लगातार करते हैं. रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर कुछ लोग उन्मादी नारे लगाते हैं, उन्मादी भाषण देते हैं. ऐसे लोगों के बारे में कांग्रेस या राहुल गांधी का कोई वक्तव्य नहीं आता है.

एक वर्ग को खुश करने के लिए भाषण देते हैं राहुल गांधी: सीएम धामी ने कहा कि अक्सर राहुल गांधी मंचों से महिलाओं के उत्थान को लेकर तमाम भाषण देते हैं, लेकिन वो ये भाषण सिर्फ एक वर्ग को खुश करने के लिए देते हैं. अगर ऐसा नहीं होता हो तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुफ्ती शेख अबू बकर अहमद की महिलाओं पर की गई टिप्पणी का विरोध करते. उस बयान के खिलाफ बोलते. राहुल गांधी को बोलना चाहिए था कि ये बयान ठीक नहीं है. बीजेपी अबू बकर अहमद के बयान का समर्थन नहीं करती है.

चाय ग्लास बयान पर भी दी प्रतिक्रिया: सीएम धामी ने राहुल गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि चाय की दुकान पर दो ग्लास होते हैं, जिसमें से एक डिस्पोजल गिलास विशेष वर्ग के लिए होता है. इस पर सीएम धामी ने कहा कि वो भी देश में कही जगहों पर गए हैं, जहां कोई भी दुकानदार किसी व्यक्ति की जाति और नाम पूछकर तो गिलास नहीं देता है.

जनता ने छीन लिया कांग्रेस का धरातल: सीएम धामी का कहना है कि इस तरह की बातें सिर्फ वोटों के लिए हो रही हैं, जबकि वोटों के लिए काम करना होता है. अगर कांग्रेस ने लोगों के लिए काम किया तो देश की जनता उन्हें 100-100 बार नहीं हराती. अब राहुल गांधी इस तरह की बात कर रहे हैं, जिनका धरातल से कोई लेना देना नहीं है. इसीलिए जनता से कांग्रेस का धरातल ही छीन लिया है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सहारनपुर से लखनऊ तक नकली दवा सप्लाई कारोबार पर शिकंजा, तहखाने से बरामद हुई पैकिंग मशीनरी
    Next Article आकाश आनंद से फ‍िर वापस ली गई बसपा नेशनल कॉर्डिनेटर की जिम्‍मेदारी? मायावती ने बताया अभी ‘अनमैच्‍योर’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्ली

    दिल्ली: सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को मिली बम धमकी, अफरा-तफरी मची

    दिल्ली: सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को मिली बम धमकी, अफरा-तफरी मची, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नई दिल्ली, 15…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा निर्णय

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट), पौड़ी का नाम परिवर्तित कर “स्व. अंकिता…

    1 Min Read
    आउटसोर्स
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में आउटसोर्स कार्मिकों की कबसे शुरू होगी भर्तियां? मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

    लखनऊ। आउटसोर्स के माध्यम से सरकारी विभागों में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं और वर्तमान में आउटसोर्स व्यवस्था…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 40 के करीब नए पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति

    शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठनात्मक विस्तार करने जा रही है। पार्टी में चालीस के करीब नए पदाधिकारियों को तैनात किया…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुस्लिम धर्मगुरुओं की विवादित टिप्पणी पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सीएम धामी का हमला
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password